फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   डाला छठ पर महिलाओं ने दिया सूर्य को अर्घ्य

डाला छठ पर महिलाओं ने दिया सूर्य को अर्घ्य

Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
Gonda
Gonda Updated Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। सुख शांति की कामना के साथ ही पुत्र रत्न की प्राप्ति के लिए सोमवार की शाम सूर्य भगवान को अर्घ्य देने के लिए पुलिस लाइन व खैरा भवानी मंदिर के पोखरे में महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सूर्य देवता की पूजा-अर्चना करने के लिए महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी खैरा भवानी मंदिर में महिलाओं की काफी भीड़ रही। सेमरा, गिरजा, साहबगंज, खैरा कॉलोनियों, बड़गांव व रानी बाजार से महिलाएं शाम को पोखरे पर सूर्य को अर्घ्य देने के लिए पहुंचीं। इस मौके पर महिलाओं के पति डाला सिर पर लेकर साथ में चल रहे थे। जिसमें पूजा-अर्चना के लिए मिष्ठान्न सहित अन्य पूजन सामग्री थी। व्रती महिलाएं हाथ में जल लेकर छठी मइया का गीत गाते हुए पोखरे तक पहुंचीं। वहां पर सूर्य के अस्त होते समय अर्घ्य देने के बाद महिलाओं ने वापस आकर घर के आंगन में गन्ने के बीच में डाला को रखकर पूजन शुरू कर दिया है। मंगलवार की भोर में यह महिलाएं सुुबह चार बजे पोखरे के जल में खड़ी होकर सूर्य भगवान के उदय का इंतजार करेंगी। महिलाओं का मानना है कि छठ मइया भगवान सूर्य की बहन हैं और सूर्य पृथ्वी के हर महत्वपूर्ण अवयवों में से एक है। जिसकी अपनी एक अलग विशेषता है। जिसके पूजन-अर्चन के लिए डाला छठ पर्व का अपना एक विशेष महत्व है। यह व्रत संतान प्राप्ति व पति की लंबी उम्र के लिए किया जाता है। शहर के खैराभवानी व पुलिस लाइन में बने पोखरे की सोमवार की दोपहर तक सफाई कराई गई। इस पर्व पर महिलाओं के ही साथ पुरुषों ने भी शिरकत की। बच्चों और बड़ों ने भी इस पर्व पर सहयोग किया। उधर, मालवीय नगर में भी डाला छठ पूजन के लिए छठ मइया की प्रतिमा स्थापित की गई है। व्यवस्थापक विवेक कुमार सिंह ने बताया कि मूर्ति का विसर्जन बुधवार को खैरा भवानी मंदिर स्थित पोखरे में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed