फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   99 buses of Gonda depot will run for Mahakumbh on 28th and 29th

Gonda News: 28 व 29 को महाकुंभ के लिए चलेंगी गोंडा डिपो की 99 बसें

Sat, 11 Jan 2025 02:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 11 Jan 2025 02:52 PM IST
विज्ञापन
99 buses of Gonda depot will run for Mahakumbh on 28th and 29th
गोंडा। प्रयागराज के महाकुंभ जाने में श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हाे, इसके लिए मौनी अमावस्या के मुख्य स्नान पर्व पर 28 व 29 जनवरी को गोंडा डिपो की सभी 99 बसों का संचालन महाकुंभ के लिए ही किया जाएगा। इस अवधि में अन्य रूटों पर बसों का संचालन प्रभावित होगा। शुक्रवार को प्रयागराज रूट पर दो और बसों का संचालन शुरू किया गया है। गोंडा डिपो से अब इस रूट पर पांच बसें चल रही हैं।
विज्ञापन

गोंडा रोडवेज डिपो में कुल 109 बसें हैं। इसमें से 39 अनुबंधित हैं। डिपो को कुछ समय पहले 10 नई बसें मिली थीं, इन्हें महाकुंभ भेज दिया गया है। यह बसें वहां पर आवश्यकता के हिसाब से चलाई जाएंगी। इसके साथ ही 13 जनवरी से श्रद्धालुओं की संख्या के आधार पर बसों को प्रयागराज भेजने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए कर्मचारियों को आवश्यक जानकारी दे दी गई है। 13 से 29 फरवरी तक चलने वाले कंट्रोल रूम को लेकर पहले से ही कर्मचारियों की नियुक्ति कर दी गई है।
विज्ञापन

महाकुंभ में 28 व 29 जनवरी को मौनी अमावस्या का मुख्य स्नान पर्व है। इस दिन जिले से बड़ी संख्या में श्रद्धालु महाकुंभ में जाते हैं। इसे देखते हुए रोडवेज प्रशासन ने डिपाे में बचीं सभी 99 बसें 28 व 29 जनवरी को सिर्फ महाकुंभ के लिए ही चलाने की तैयारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवहन निगम के एआरएम कपिलदेव ने बताया कि प्रयागराज के महाकुंभ में यात्रियों को पहुंचाने के लिए बसों को लगाया गया है। 28 जनवरी को सभी बसें प्रयागराज के महाकुंभ के लिए संचालित की जाएंगी। ऐसे में लोकल रूट के यात्रियों के लिए अन्य डिपो से बसें मंगाकर संचालन कराया जाएगा।



अन्य रूटों के यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी
गोंडा डिपो से मौजूदा समय दिल्ली रूट पर 12, कानपुर रूट पर 23 व लखनऊ रूट पर 38 बसों का संचालन किया जा रहा है। अन्य बसों का संचालन स्थानीय रूटों पर किया जाता है। ऐसे में 28 व 29 जनवरी को सभी बसों को महाकुंभ के लिए चलाने से अन्य रूटों के यात्रियों की परेशानी बढ़ेगी। हालांकि रोडवेज प्रशासन वैकल्पिक प्रबंध खोजने की तैयारी कर रहा है।

10जेएनडी29: चुनाव जीतने के बाद प्रधान समेत अन्य पदाधिकारी खुशी मनाते हुए। अधिवक्ता

10जेएनडी29: चुनाव जीतने के बाद प्रधान समेत अन्य पदाधिकारी खुशी मनाते हुए। अधिवक्ता- फोटो : रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed