{"_id":"5efcb5ee8ebc3e43280285fa","slug":"96-people-of-communication-and-child-planet-investigated-gonda-news-lko528659727","type":"story","status":"publish","title_hn":"संप्रेक्षण एवं बाल शिशु ग्रह के 96 लोगों की हुई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संप्रेक्षण एवं बाल शिशु ग्रह के 96 लोगों की हुई जांच
विज्ञापन
गोंडा के संप्रेक्षण ग्रह में कर्मचारियों की जांच कोरोना जांच करते स्वास्थ्यकर्मी।
- फोटो : GONDA
गोंडा। जिले में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए संप्रेक्षण गृह और बाल शिशु गृह से 96 लोगों की सैंपलिंग कराई गई थी। डॉ. नितिन बंसल के निर्देश पर जिला प्रोबेशन अधिकारी जयदीप सिंह ने राजकीय संप्रेक्षण गृह और विशेषज्ञ दत्तक ग्रहण एवं बाल गृह शिशु के आवासित बच्चों एवं वहां के स्टाफ का कोरोना टेस्ट कराया। राहत देने वाली बात यह है कि सभी लोगों की रिपोर्ट मंगलवार सुबह आई जिसमें सभी की रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई है।
जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि राजकीय संप्रेक्षण गृह में आवासी 56 बच्चों तथा वहां के 10 स्टाफ सहित कुल 66 लोगों की जांच की गई। वहीं विशेषज्ञ दत्तक ग्रहण एवं बाल गृह शिशु के 30 बच्चों व स्टाफ का कोरोना टेस्ट कराया गया। एहतियात के तौर पर कराए गई जांच में सभी 96 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। उन्होंने बताया संप्रेक्षण गृह और बाल शिशु गृह में समस्त स्टाफ को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि कोविड-19 से बचाव के लिए शासन की ओर से दिए गए सभी निर्देशों का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित
18 महीने का बच्चा भी कोरोना संक्रमित मिला
सोमवार की रात आई रिपोर्ट में जिले में केवल एक ही रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। चौंकाने वाली बात ये हैं कि ये रिपोर्ट लगभग 18 महीने के एक बच्चे की थी। लेकिन उसके परिवार के सभी लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। सीएमओ डॉ. मधु गैरोला ने बताया कि क्योंकि परिवार के अन्य सभी लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद बच्चे की फिर से सैंपलिंग कराई गई और जांच के लिए भेजा गया है।