फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   95 thousand devotees reached Ayodhya in one day via Gonda excited to see Ram Lalla

आस्था का ज्वार: गोंडा के रास्ते एक दिन में पैदल अवधपुरी पहुंचे 95 हजार श्रद्धालु, रामलला के दर्शन को उत्साहित

Sat, 15 Feb 2025 05:11 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 15 Feb 2025 05:11 PM IST
सार

अवधपुरी में इन दिनों आस्था का ज्वार उमड़ रहा है। गोंडा के रास्ते एक दिन में 95 हजार श्रद्धालु अवधपुरी पहुंचे। वह रामलला के दर्शन को उत्साहित दिखे। 

विज्ञापन
95 thousand devotees reached Ayodhya in one day via Gonda excited to see Ram Lalla
गोंडा के रास्ते एक दिन में पैदल अवधपुरी पहुंचे 95 हजार श्रद्धालु - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी के अयोध्या में इन दिनों आस्था का ज्वार उमड़ रहा है। वाहनों पर रोक लगाए जाने के बाद बीते 24 घंटे में गोंडा के रास्ते पुराने सरयू पुल से होकर 95 हजार श्रद्धालु रामलला के दर्शन के लिए पहुंचे हैं। इसमें करीब 50 हजार श्रद्धालु दर्शन करके कटरा शिवदयालगंज तक करीब साढ़े तीन किलोमीटर की दूरी पैदल तय करके वापस लौटे। जबकि, करीब 45 हजार श्रद्धालु इसी रास्ते से रामलला के दर्शन के लिए पहुंचे। प्रशासन ने भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए हैं।

विज्ञापन


शिवदयालगंज कटरा तिराहे पर बनाए गए बैरियर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। दो पहिया वाहनों से आने वालों को पुलिसकर्मी वापस लौटाते रहे। चेकिंग के बाद उन्हें पैदल जाने दिया जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि सुबह पांच बजे से दस बजे तक दो पहिया वाहनों को जाने की छूट दी गई थी। इसके बाद करीब दस बजे अयोध्या में भीड़ बढ़ने पर पुराने सरयू पुल पर दो पहिया वाहनों को रोक दिया गया है। श्रद्धालुओं को पैदल जाने दिया जा रहा है। भीड़ के हिसाब से दो-दो घंटे उन्हें छोड़ा जा रहा है।

विज्ञापन

वाहनों पर पाबंदी से बुजुर्गों को परेशानी

अयोध्या में वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाए जाने से प्रभु श्रीराम के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं में सबसे अधिक परेशानी बुजुर्गों को झेलनी पड़ रही है। शिवदयालगंज से ही वाहन रोक दिए गए हैं। ऐसे में उन्हें पैदल जाना पड़ रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन




बहराइच के विशेश्वरगंज के कुरसहा के रहने वाले बुजुर्ग श्रीनाथ मिश्र ने बताया कि सुबह ही रोडवेज बस से गोंडा पहुंचे। यहां कुछ देर रुकने के बाद शिवदयालगंज पर ही बस वाले ने उतार दिया। बताया कि यहां से ई रिक्शा मिल जाएगा। बैरियर पर पहुंचे तो पुलिस वाले ने कहा दादा वाहन जाने पर रोक है, पैदल जाना पड़ेगा। मन प्रभु श्रीराम के दर्शन की अभिलाषा लिए आगे बढ़ रहे हैं।

दो पार्किंग फुल, तीसरे पर दबाव

अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती जा रही है। यहां आने वाले यात्रियों के लिए सरयू के पुराने पुल से पहले दुर्गागंज माझा गांव के पास आयोध्या मार्ग के किराने प्रशासन ने तीन पार्किंग बनाई है। दो पार्किंग शनिवार की सुबह दस बजे ही फुल हो गई। तीसरी पार्किंग पर वाहनों का दबाव है। पुलिस का मानना है कि तीसरी पार्किंग फुल होने से पहले ही इधर आने वाले वाहनों को अयोध्या के बड़े पुल के रास्ते वाहनों को भेजा जा रहा है।

अयोध्या में जाम, लखनऊ के रास्ते भेजी 15 बसें

महाकुंभ से लौटे श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते अयोध्या में वाहनों की लंबी कतार से जाम जैसे हालात हो गए हैं। यानि वाहन रेंगते हुए निकल रहे हैं। ऐसे परिवहन निगम प्रशासन ने प्रयागराज के लिए 15 बसें लखनऊ के रास्ते भेजी है। सिर्फ दो बसें ही अयोध्या के रास्ते गई हैं। जो सुल्तानपुर के कटका में जाम में फंसी हैं। एआरएम कपिलदेव ने बताया कि बृहस्पतिवार को प्रयागराज गई बसों में आठ वापस लौट आई हैं। उन्हें यात्रियों के हिसाब से प्रयागराज भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed