{"_id":"5ed12ebb8ebc3e90b01470ab","slug":"9293-migrant-reached-gonda-by-32-special-trains-gonda-news-lko5236195184","type":"story","status":"publish","title_hn":"32 स्पेशल ट्रेनों से 9293 श्रमिक पहुंचे गोंडा स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
32 स्पेशल ट्रेनों से 9293 श्रमिक पहुंचे गोंडा स्टेशन
विज्ञापन
गोंडा। 20 घंटे में 32 श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से 9293 मजदूर गोंडा रेलवे स्टेशन पहुंचे। जिसमें महाराष्ट्र, पंजाब, गोवा, आंध्रप्रदेश, गुजरात, चंडीगढ़, राजस्थान, तमिलनाडु, व झांसी जनपद से आए मजदूर शामिल हैं। इसमे बलरामपुर, गोरखपुर, बस्ती व बरौनी जाने वाली ट्रेने भी शामिल हैं।
20 घंटे के भीतर 32 श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से 9293 मजदूर गोंडा रेलवे स्टेशन पहुंचे । जिसमे महाराष्ट्र से 4269, आंध्रप्रदेश से 56, तमिलनाडु से 70, राजस्थान से 1110, गोवा से 151, चंडीगढ़ से 1341, पंजाब से 1776, गुजरात से 305 व झांसी जनपद से 215 मजदूर शामिल हैं। इनमें 30 ट्रेनों से मजदूरों को गोरखपुर, बलरामपुर, छपरा व बरौनी जाने वाली श्रमिक स्पेशल ट्रेन से गोंडा रेलवे स्टेशन पहुंचने पर यहां उतारा गया है।
इन सभी मजदूरों की रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर मौजूद मेडिकल टीम ने थर्मल स्क्रीनिंग करके एक-एक मजदूर को प्लेटफार्म से बाहर करके आरपीएफ के जवानों ने निर्धारित बसों में बिठाकर सरदार भगत सिंह इंटर कालेज क्वारंटीन के लिए भेज दिया। इस दौरान आरपीएफ के सहायक सुरक्षा आयुक्त विपिन कुमार सक्सेना, आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार, जीआरपी इंस्पेक्टर राणा राजेश कुमार सिंह, स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार मौजूद रहे।