फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   मतदाता जागरूकता को बनाया सेल्फी प्वाइंट

मतदाता जागरूकता को बनाया सेल्फी प्वाइंट

Thu, 11 Apr 2019 11:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
मतदाता जागरूकता को बनाया सेल्फी प्वाइंट
मतदाता जागरूकता को बनाया सेल्फी प्वाइंट
विज्ञापन


गोंडा। मत प्रतिशत बढ़ाने के लिये आज इनकैन चैराहे पर मतदाता जागरूकता सेल्फी प्वाइंट का शुभारंभ कमिश्नर महेंद्र कुमार व डीआईजी डॉ. राकेश सिंह तथा जिला निर्वाचन अधिकारी व अन्य अधिकारियों ने किया।

सभी अधिकारियों ने लोगों से अपील किया है कि 6 मई को अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें और अपने सबसे बड़े अधिकार का सही उपयोग करें। मंडलायुक्त सहित सभी अधिकारियों ने सेल्फी प्वाइंट बोर्ड पर प्रथम हस्ताक्षर किये।
विज्ञापन



जिलाधिकारी जिला निर्वाचन अधिकारी डा नितिन बंसल ने कहा कि सेल्फी प्वाइंट का मुख्य उद्देश्य युवा मतदाताओं द्वारा सेल्फी लेने के पश्चात सोशल मीडिया के माध्यम से उसे वायरल कर ज्यादातर लोगों को मतदान के लिए जागरूक करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता रैलियां, एलईडी वैन के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम का प्रदर्शन, विभिन्न प्रकार की प्रतियोगितायें व नुक्कड़ नाटक भी कराकर लोगों को मतदान के लिये प्रेरित किया जा रहा है।

उन्होंने युवाओं से अपील किया कि वेे सब सेल्फी प्वाइन्ट पर आएं और आज के दौर में प्रचार-प्रसार के सबसे सशक्त माध्यम सोशल मीडिया में सेलटी शेयर, दोस्तों को टैग करें जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग जागरूक हों और मतदान दिवस छह मई के दिन ज्यादा से त्यादा वोट पड़ सके।


इस दौरान उपजिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम रत्नाकर मिश्र, सीओ सिटी महावीर सिंह, डीपीओ दिलीप पांडेय, स्वीप प्रभारी प्रदीप मिश्र, एलबीउस कालेज के प्रोफेसर डा आरबी सिंह बघेल, यातायात निरीक्षक आनेन्द्र यादव, एसअचओ नगर अनिल सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed