फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   बिना परमिशन के ढहा दिया प्राइमरी स्कूल का किचन ढहाया

बिना परमिशन के ढहा दिया प्राइमरी स्कूल का किचन ढहाया

Sun, 14 Oct 2018 10:49 PM IST
Updated Sun, 14 Oct 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
बिना परमिशन के ढहा दिया प्राइमरी स्कूल का किचन ढहाया
प्रधान ने बिना अनुमति के ढहा दिया प्राइमरी स्कूल का कमरा
विज्ञापन


गोंडा। मुजेहना ब्लाक के प्राइमरी स्कूल दिनारा में स्कूल के कमरे को ग्राम प्रधान ने बिना अनुमति के गिरवा दिया। इस कमरे का निर्माण करीब 5-6 साल पहले ही हुआ था। इसके साथ ही स्कूल परिसर का शौचालय भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया है।

इसकी रिपोर्ट खंड शिक्षाधिकारी रामराज का कहना है कि बीएसए को दी है। शिक्षाधिकारी रामराज ने बताया कि उच्चाधिकारियों के आदेश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा विभाग में आए दिन स्कूलों को ढहाने के घटनाओं की बाढ़ आ गई। नवाबगंज के प्राइमरी स्कूल विश्वनोहर पुर के स्कूल ढहाने की घटना मई माह में हुई और मामले पर हाईकोर्ट ने कडे़ तेवर भी दिखाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोबार उसी स्थान पर स्कूल बनाने का आदेश भी कर दिया है। बावजूद इसके न तो विभाग गंभीर दिख रहा है और न ही गांव के लोग ही संजीदा है। अब मुजेहना ब्लॉक के दिनारा गांव में भी स्कूल के किचन कम स्टोर और शौचालय को ढहाने का मामला सामने आया है।

रविवार को खंड शिक्षाधिकारी रामराज ने बताया कि स्कूल के प्रधानाध्यापक ने सूचना दी थी। उन्होंने प्रधान से बात भी किया। प्रधान की ओर से बताया गया कि स्कूल के सौदर्यीकरण के लिए भवन को ढहाया गया है।

अब मामले की गंभीरता से जांच करने की रिपोर्ट भेजी गई है। वहीं गांव के लोगों को कहना है कि अभी किचन कम स्टोर व शौचालय का निर्माण हुए 5 साल के करीब ही हुआ है फिर भी भवन को ढहाने की कार्यवाही कैसे कर दी गई है। मामले में प्रधान को आरोपित करते हुए कार्रवाई की मांग किया है।

जिगरगंज स्कूल में गिरा प्लास्टर
शहर के जिगरगंज स्थित प्राइमरी स्कूल जिगरगंज की छत भी टूट गई है। रविवार को इसकी जानकारी हुई तो वहां लोगों की भीड़ जुट गई। स्कूल के गिरने की सूचना पर नगर समन्वयक आनंद सिंह स्कूल पहुंचे।

उन्होंने बताया कि छह का प्लास्टर टूटकर गिरा है। वैसे भवन काफी पुराना है और जर्जर है। उन्होने बताया कि यहां कक्षाएं भी नही चलाई जाती हैं। स्कूल में एक प्रधानाध्यापक और एक शिक्षामित्र ही तैनात हैं, ऐसे में दो अतिरिक्त कक्षाओं में ही कक्षाएं चलती हैं।


फिलहाल रविवार को स्कूल के छत का भाग गिरने से हडकम्प मचा रहा है। नगर शिक्षाधिकारी अश्विनी प्रताप सिंह ने बताया कि पहले ही स्कूल को जर्जर घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed