{"_id":"5adb84524f1c1b350a8b5c9c","slug":"91524335698-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज में आल्टो कार नहीं मिली तो महिला की गला दबाकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज में आल्टो कार नहीं मिली तो महिला की गला दबाकर हत्या
Updated Sun, 22 Apr 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दहेज में कार नहीं मिली तो महिला की गला दबाकर हत्या
रुपईडीह ( गोंडा )। दहेज में कार नहीं मिली तो ससुराल वालों ने शुक्रवार की देर रात महिला को मारने-पीटने के बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में थाना कौड़िया में पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
कौड़िया थाना क्षेत्र के बिरवा गांव के मजरा ओझा पुरवा के रहने वाले श्याम नरायन ने थाना कौड़िया में शनिवार को दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसने अपनी बेटी गुड्डी (25) की शादी 27 मई 2013 को इसी थाना क्षेत्र के पैड़ीबरा गांव के रहने वाले रामनेवाज के बेटे लक्ष्मी नारायण उर्फ बड़कऊ के साथ की थी।
शादी के बाद सालभर के अंदर ही गुड्डी का गौना किया था। जिससे उसके एक तीन साल का बेटा भी है। श्याम नरायन के मुताबिक गौना के बाद से ससुुराल वाले दहेज में कार की मांग करने लगे। उसने ससुराल वालों से कार देने में असमर्थता जताते हुए मिन्नते भी की। मगर ससुराल वाले दहेज में कार की मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन
इसके लिए ससुराल वाले गुड्डी को ताना देने के साथ ही मारते-पीटते थे। जब दहेज की मांग पूरी नहीं हुई तो ससुराल वालों ने शुक्रवार देर रात गुड्डी को मारने-पीटने के बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।
श्याम नरायन ने बताया कि गुड्डी के ससुराल के गांव वालों से सूचना मिलने के बाद वह बेटी के ससुराल पहुंचा तो उसका शव जमीन पर पड़ा था। श्याम नरायन ने थाना कौड़िया में पति लक्ष्मी नारायण उर्फ बड़कऊ, ससुर रामनेवाज, देवर कन्हैयालाल व बड़कऊ की बुआ जानकी देवी के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थानाध्यक्ष कौड़िया जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।