{"_id":"59a1c8fd4f1c1bce318b48ca","slug":"91503774973-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ चार्जशीट दें अधिकारी: आयुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ चार्जशीट दें अधिकारी: आयुक्त
Updated Sun, 27 Aug 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ चार्जशीट दें अधिकारी : आयुक्त
मंडलायुक्त ने स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जनपदवार किया समीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा। मंडलायुक्त एसवीएस रंगाराव ने शनिवार को स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक की। समीक्षा बैठक में उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि बार .बार निर्देश के बावजूद न सुधरने वाले लापरवाह अधिकारियों. कर्मचारियों के खिलाफ चार्जशीट तैयार किया जाए,त ाकि उनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई हो सके। सभी जिलों के सीएमओ सुनिश्चित करें कि उनके यहां कोई लंबित प्रकरण नही रहेगा।
शनविार को आयुक्त कार्यालय के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के कार्यक्रमों की मंडलायुक्त ने मण्डल के जनपदों की सभी स्वाथ्य कार्यक्रमों की बिन्दुवार गहन समीक्षा की। उन्होंने कहा कि शासन स्तर पर स्वास्थ्य कार्यक्रमों की सही तरीके से मानीटरिंग की जा रही है। इसलिए सभी अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि स्वास्थ्य कार्यक्रमों में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। जननी सुरक्षा योजना के तहत लाभार्थियों के भुगतान की स्थिति मण्डल के सभी जनपदों में खराब मिलने पर उन्होंने सख्त नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जो भी जिम्मेदार हो उससे जवाब तलब किया जाए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य कार्यक्रमों में सहयोग न करने वाले जिला स्तरीय अधिकारी की शिकायत सीधे उनसे की जाए। स्वास्थ्य कार्यक्रमों में ठीक से काम न करने वाली आशाओं का चिन्हीकरण कर उनकी रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि अति कुपोषित बच्चों को एनआरसी में जरूर भेजा जाए। समीक्षा के दौरान ज्ञात हुआ क एएनएम सेन्टरों पर संस्थागत प्रसव पूरे मण्डल में अपेक्षाकृत कम हो रहे हैं। अन्तर्राष्ट्रीय सीमा से सटे एवं पिछड़े जनपदों जनपद श्रावस्ती एवं बलरामपुर में परिवार नियोजन कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार.प्रसार कराने के निर्देश दिए हैं। जननी सुरक्षा योजना के तहत जनपद गोण्डा व श्रावस्ती में शत.प्रतिशत भुगतान न होने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए फटकार लगाई है। इसके अलावा मण्डल के जनपदों में प्राइवेट हॉस्पिटलों द्वारा कराए गए रिन्यूबल की रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। समीक्षा बैठक में मण्डलायुक्त ने नियमित टीकाकरणए वीएचएनडीए संस्थगत प्रसवए नसबन्दीए स्वास्थ्य उपकेन्द्रों की स्थितिए एमसीटीएस रिपोर्टिंगए मिशन इन्द्रधनुष सहित अन्य स्वास्थ्य कार्यक्रमों की बिन्दुवार गहन समीक्षा की। बैठक के दौरान एडी हेल्थ डा0 सतीश कुमार,सीएमओ बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, यूनीसेफ के अधिकारी सहित अन्य विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।