Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   90,000 Students will be proficient in science and technology

विज्ञान और तकनीक में दक्ष होंगे 90 हजार छात्र-छात्राएं

Mon, 22 Aug 2022 10:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 10:34 PM IST
विज्ञापन
90,000 Students will be proficient in science and technology
गोंडा। विज्ञान व तकनीकी शिक्षा में जूनियर हाईस्कूलों के 90 हजार छात्र-छात्राएं दक्ष बनाए जाएंगे। इसके लिए 900 जूनियर हाईस्कूलों में राष्ट्रीय आविष्कार योजना लागू कर दी गई है। इसके लिए छह लाख 10 हजार रुपये का बजट भी मिल गया है। जिससे अभियान चलाकर छात्रों को विशेष तरीके से विज्ञान की शिक्षा दी जाएगी।
विज्ञापन

शिक्षकों की देखरेख में छात्र-छात्राएं विज्ञान के साथ ही तकनीक से जुड़े मॉडल तैयार करेंगे। अभी तक विज्ञान के छात्र-छात्राओं को शिक्षक अपने स्तर से ही मॉडल तैयार कराते थे। इसके शिक्षकों को सामग्री के लिए तीन सौ रुपये ही मिलते थे। अब प्रत्येक छात्र के लिए छह सौ रुपये मिलेंगे। इससे विज्ञान मॉडल के लिए सामग्री लेना आसान होगा।
विज्ञापन

जूनियर स्कूलों के बच्चे पढ़ाई के साथ विज्ञान प्रयोगशाला, औद्योगिक इकाई, शोध संस्थान के बारे में जानेंगे और समझेंगे। इससे बच्चों में जिज्ञासा आधारित शिक्षा, गणित, विज्ञान और प्रौद्योगिकी की सोच का विकास होगा। इसके लिए ब्लॉक और जिले स्तर पर कई गतिविधियां आयोजित होंगी। अव्वल छात्रों को सम्मानित भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय विज्ञान आविष्कार अभियान से होने वाली गतिविधियों के कार्यक्रम का शेड्यूल जारी किया गया है। इसके लिए छह लाख दस हजार रुपये का बजट भी आवंटित हो गया है। बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि आविष्कार अभियान से काफी बदलाव आएंगे। इससे छात्रों में वैज्ञानिक सोच का विकास होगा।
स्कूलों में तैयारी के बाद ब्लॉक स्तर पर प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। इसके जरिए बच्चों का चयन किया जाना है। प्रत्येक ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) की अध्यक्षता में ब्लॉक स्तर पर क्विज आयोजित होगी। इसमें उच्च प्राथमिक स्कूल और कंपोजिट स्कूलों के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता में तर्क, चिंतन एवं कल्पना आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे। जिला स्तर पर विज्ञान प्रदर्शनी में 100 बच्चे हिस्सा लेंगे। इनमें से 10 उत्कृष्ट मॉडल बनाने वाले बच्चों को नकद पुरस्कार, विज्ञान की किताबें और प्रमाणपत्र दिया जाएगा। इसी आधार पर छात्रों का चयन भी होगा।
ब्लॉक व जिले स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में चुने गए छात्रों के दल को भ्रमण कराया जाएगा। जो अपने संस्मरण लिखेंगे और स्कूल के अन्य छात्रों से साझा करके उन्हें प्रेरित करेंगे। प्रतियोगिता से चुने गए 50 बच्चों को मंडल के किसी भी जिले में स्थित विज्ञान प्रयोगशाला, औद्योगिक इकाइयों और वैज्ञानिक अनुसंधान संस्थानों का भ्रमण कराया जाएगा। जहां बच्चों को विशेषज्ञ इस संबंध में विस्तृत जानकारी देंगे। बच्चों के लिए आने-जाने, खानपान व स्टेशनरी आदि की व्यवस्था कराई जाएगी। क्विज के लिए ब्लॉकवार 30 हजार रुपये मिलेंगे।

बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि विज्ञान की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए पहल की जा रही है। आविष्कार योजना से बच्चों में वैज्ञानिक सोच का विकास करना है। इसके लिए कार्यक्रम तय कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed