फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   83 marriage

83 वर-वधू हुए एक, उपहार देकर किया गया विदा

Mon, 14 Dec 2020 10:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 10:38 PM IST
विज्ञापन
83 marriage
मनकापुर (गोंडा)। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना भाजपा सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी योजना है। इसमें बिना भेदभाव के सरकार गरीब परिवारों की शादी सरकारी मदद से करवा कर नेक कार्य करती है। हर हाथ को देंगे काम, हर गरीब परिवार की होगी शादी। यह बातें सोमवार को समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री ने हरिपाल सिंह इंटर कॉलेज अशरफपुर मनकापुर के मैदान में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुए कही। सोमवार को योजना के तहत 83 जोड़ों का विवाह कराया गया।
विज्ञापन

सामूहिक विवाह के आयोजन को लेकर विद्यालय के पूरे परिसर को रंग बिरंगे झालरों, गुब्बारों एवं कपड़ों से दुल्हन की तरह सजाया गया था। मेहमानों का प्रवेश द्वार पर ही स्वागत किया जा रहा था। सुबह से ही दर्जनों वरवधू के जोडे़ परिणय सूत्र में बंधने के लिए तैयार थे। उनके साथ उनके परिजन भी थे। समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री व गौरा विधायक प्रभात कुमार वर्मा के पहुंचते ही यजमान पंडित अवधेश कुमार तिवारी, पंडित रत्नेश कुमार पान्डेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विवाह सपन्न कराया।
विज्ञापन

वर एवं वधू ने एक दूसरे को वर माला पहनाया। वहीं एक दर्जन मुस्लिम जोड़ों को मौलवी रमजान अली ने कलमा पढ़ कर निकाह कराया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि गौरा विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में सरकार बिना भेद भाव के सभी धर्मो का विवाह करा रही है। हर गरीब परिवारों को इसका लाभ मिल रहा है। हर गांव के लोग अपने अपने गांव से ऐसे लोगों का चयन करके मुख्य मंत्री सामूहिक विवाह में चयनित कराके उनकी शादी कराने का पुनीत कार्य जरूर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व ब्लाक प्रमुख यूपी सिंह ने कहा कि आज इस प्रांगण में गरीब परिवारों के बेटे-बेटियों की शादी हो जाने से मुझे बहुत ही गर्व महसूस हो रहा है। क्योंकि उनके पिता जी जिनके नाम पर यह इंटर कालेज बना है उनकी इच्छा रहती थी कि गांव व क्षेत्र के सभी गरीब परिवार की लड़कियों की शादी अवश्य हो। वे इसमें लोगों की मदद भी करते थे। कार्यक्रम के अंत में समाज कल्याण अधिकारी मोतीलाल ने सभी आये हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर सीडीओ शंशाक त्रिपाठी, खंड विकास अधिकारी अजीत कुमार मिश्र, तहसीलदार मिश्री सिंह चौहान, अन्नी सिंह, पप्पू सिंह, अवधेश उपाध्याय, महेश सिंह, एडीओ समाज कल्याण धीरेन्द्र प्रताप सिंह, सुपरवाइजर राजेन्द्र सिंह, अंकुश मिश्रा, विधायक प्रतिनिधि विक्रम प्रसाद वर्मा, सांसद प्रतिनिधि कमलेश पान्डेय, मंत्री पीआरओ वेद प्रकाश दूबे, जनार्दन तिवारी, नीलू पासवान, दिनेश शुक्ला, सरजू कश्यप, प्रधान ओम प्रकाश सिंह, राघुवेन्द्र सिंह, धरणीधर शुक्ल, राजेश दूबे, विजय यादव, मोल्हू वर्मा, जनार्दन वर्मा, गुड्डू सिंह, प्रमोद आर्य, राम गोपाल चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed