फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   1.50 करोड़ से शहर की सडकें चमकेंगी लाइट से जगमग होंगे मोहल्ले

1.50 करोड़ से शहर की सडकें चमकेंगी लाइट से जगमग होंगे मोहल्ले

Fri, 11 Jan 2019 12:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jan 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
1.50 करोड़ से शहर की सडकें चमकेंगी लाइट से जगमग होंगे मोहल्ले
गोंडा। नगर पालिका परिषद ने नए साल पर शहर के 27 वार्डों को विकास की सौगात दी है। नगर में सड़कों के निर्माण की मंजूरी के साथ ही एलईडी लाइटों से मोहल्लों को जगमग करने की योजना को स्वीकृति दी गई है। नगर में विकास कार्यों पर करीब 1.50 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन



नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष उज्मा राशिद ने गुरुवार को बैठक में सभी वार्डों के विकास योजना के बारे में लोगों को बताया और कहा कि हर वार्ड को 4.50 लाख रुपये की योजना मंजूर की गई है। मोहल्लों की सड़कों के विकास और जलनिकासी के लिए नालियों की मरम्मत की योजना को हरी झंडी दी है। इस पर 1.21 करोड़ रुपये इन कार्यों पर खर्च होंगे। इसी के साथ ही रघुकुल विद्यापीठ के सामने दूसरी तरफ इंटरलॉकिंग की एक अतिरिक्त योजना मंजूर की गई है। इस कार्य के लिए 3.20 लाख रुपये की स्वीकृति दी है।
विज्ञापन



शहर के विकास के लिए पिछली बोर्ड बैठक में हर मोहल्ले के विकास के लिए 5-5 लाख रुपये ी योजना की मंजूरी दी गई थी। नए साल में बैठक करने पर गुरुवार को वार्डों के विकास के लिए फिर से 4.50-4.50 लाख रुपये के विकास कार्यों की मंजूरी देकर हर मोहल्ले के विकास की सौगात देने का सिलसिला जारी रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके अलावा शहर को एलईडी लाइटों से जगमग करने के लिए 21 लाख रुपये के बजट को मंजूरी दी है। इससे पूरे शहर में करीब 380 एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी। साथ ही पेयजल आपूर्ति सुधारने के लिए 4.23 लाख की स्वीकृति दी है। इससे शहर की जलापूर्ति सुधारने की पहल होगी। साथ ही अन्य विकास कार्यों पर भी चर्चा हुई। इस मौके पर निर्धारण अधिकारी नगर पालिका केएन यादव, राकेश श्रीवास्तव, रघुनाथ तिवारी, अमृत योजना के पीयूष आदि रहे।



सभासदों ने कई मांगों पर की चर्चा
बैठक में सभासदों ने कई मांगें की। साथ ही विकास के मुद्दों पर चर्चा की। सभासद अलंकार सिंह ने राधाकुंड में हाईमास्ट लगाने की मांग उठाई। सभासद लक्ष्मी ने जेल रोड का नाम अमर शहीद राजेंद्रनाथ लहिड़ी मार्ग करने की मांग की। बड्गांव के सभासद शेष चौरसिया ने खैरा मंदिर में अलाव जलाने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed