{"_id":"59eb7a814f1c1b86698b6c52","slug":"81508604545-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहाते बनाया युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर किया वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहाते बनाया युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर किया वायरल
Updated Sat, 21 Oct 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवती का अश्लील वीडियो वायरल करने पर केस
खरगूपुर(गोंडा)। एक युवती का अश्लील वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
मामला नगर पंचायत खरगूपुर के एक मोहल्ले का है। यहां रहने वाली एक युवती का घर में नहाते समय कुछ लोगों ने वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। घटना 7 फरवरी की है।
मामले की शिकायत पीड़िता ने थाने में भी की। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़िता का यह भी आरोप है कि जब वह आरोपियों के यहां उलाहना देने गई तो उसे जान से मारने की धमकी मिली।
इतना ही नहीं आरोपी युवक उसकी छोटी बहन से भी अश्लील बातें करते थे। जिस पर पीड़िता ने न्यायालय में प्रार्थना-पत्र देकर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। जिसपर न्यायालय ने मामले की सुनवाई कर रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना के आदेश दिए।
विज्ञापन
इसी पर आरोपी शमसेर, गुलशेर, अनवर अली व मेराज के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक अशोक सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, मामले की जांच की जा रही है।