{"_id":"59a45a984f1c1bd9018b45f9","slug":"81503943320-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले भर में गणपति बप्पा मौर्या की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले भर में गणपति बप्पा मौर्या की धूम
Updated Mon, 28 Aug 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले भर में गणपति महोत्सव की धूम
- 57 स्थानों पर गणेश की प्रतिमाएं रखी गई
गोंडा। गणेश चतुर्थी से लेेकर पूरे जिले में गणपति महोत्सव की धूम है। जिले भर में 57 स्थानों पर गणेश की प्रतिमाएं रखी गई हैं और सुबह शाम आरती उतारी जा रही है। सभी जगहों पर आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। लोग गणेश उत्सव में तल्लीन हैं। कुछ स्थानों पर महोत्सव सोमवार को समाप्त हो गया तो कुछ स्थानों पर 30 अगस्त को विसर्जन होगा।
मनकापुर नगर क्षेत्र में श्री गणपति पूजा महोत्सव सोमवार को धूमधाम के साथ संपन्न हो गया। इस मौके पर गणपति पूजन रात्रि जागरण भव्य आरती और भंडारे का आयोजन किया गया। मूर्ति विसर्जन मंगलवार को पवित्र मनोरमा के तट पर किया जाएगा। मनकापुर नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में श्री गणपति पूजा महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। मनकापुर कस्बा के मोहल्ला सुभाष नगर में हिंदू युवा वाहिनी के सौजन्य से श्री गणपति पूजा महोत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर रविवार की शाम विशाल भंडारे का आयोजन और रात्रि जागरण का आयोजन किया गया। सोमवार को भव्य आरती का आयोजन किया गया। प्रतिमा मंगलवार को मनोरमा नदी में किया जाएगा। मसकनवा कस्बे में गणेश महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। क्षेत्र में कई स्थानों पर गणेश पूजन का आयोजन किया गया। भगवान घनश्याम महराज की जन्मस्थली स्वामीनारायण छपिया मंदिर, स्टेट बैंक के पास, मनकापुर रोड, महाजनी टोला, ब्रम्हबाबा स्थान, अमरुती बाग में सिद्ध विनायक की भव्य मूर्ति सजायी गयी। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन कराया गया। भजन व कीर्तन का आयोजन किया गया। मोहल्ला टोला नव युवक कमेटी द्वारा कीर्तन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों लोगों ने जयकारों के साथ अर्चना की। आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। वहीं परसपुर, करनैलगंज व अन्य स्थानों पर भी गणेश उत्सव की धूम है।