{"_id":"593d8d234f1c1be7648b45a8","slug":"81497206051-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं मिली एंबुलेंस, तड़पती रही वृद्धा 17-36-51","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं मिली एंबुलेंस, तड़पती रही वृद्धा 17-36-51
Updated Mon, 12 Jun 2017 03:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एंबुलेंस के लिए छह घटे तड़पती रही बुजुर्ग महिला
अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा। गंभीर बीमारी से पीड़ित 80 वर्षीय वृद्धा रविवार को एंबुलेंस के लिए करीब छह घंटे तक तड़पती रही, लेकिन उसे एंबुलेंस नहीं मिल पाई। तीमारदार गुहार लगाते रहे लेकिन जिम्मेदार संडे का बहाना देकर टरकाते रहे।
राधा कुंड निवासिनी 80 वर्षीय वृद्धा उमा की तबियत रविवार की सुबह बिगड़ गई। उसे आनन-फानन में उसके पौत्र सौरभ व शुभम जिला अस्पताल लेकर आए जहां उसे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करा दिया गया। करीब नौ बजे राउंड पर आए चिकित्सक डॉ. आलोक शुक्ल ने उमा की हालत को चिंताजनक बताते हुए करीब 11 बजे उसे जिला अस्पताल से लखनऊ ले जाने के लिए रिफर कर दिया। परिवारीजन लखनऊ ले जाने को तत्पर हुए तो पता चला कि आज रविवार है और एंबुलेंस नहीं मिलेगी। उमा के पौत्र शुभम ने बताया कि एंबुलेंस न होने के चलते उसकी दादी जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में तड़प रही है लेकिन एंबुलेंस नहीं मिल पा रही है। चिकित्सक डॉ.आलोक शुक्ल से एंबुलेसं की व्यवस्था कराने के लिए दुबारा कहा गया तो उनका कहना था कि उन्होंने प्रयास किया था लेकिन संडे होने के चलते कोई सेवा नहीं मिल पा रही है। सलाह दी कि यदि सीएमएस से मिलो तो ही कुछ व्यवस्था हो सकती है। इस बावत सीएमएस डॉ.रतन कुमार ने बताया कि एंबुलेस के संबंध में वह कुछ नहीं कर सकते हैं, जिस चिकित्सक ने रिफर किया है, वह मैनेज करेंगे, यदि संडे होने के चलते वे असमर्थ हैं तो अब दूसरे दिन ही कुछ हो पाएगा।