{"_id":"646a562fec0c37dfc003e1aa","slug":"78884-cases-settled-in-national-lok-adalat-gonda-news-c-13-1-248604-2023-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: राष्ट्रीय लोक अदालत में 78,884 वादों का निपटारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: राष्ट्रीय लोक अदालत में 78,884 वादों का निपटारा
Sun, 21 May 2023 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 21 May 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। जिला जज व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष ब्रजेंद्र मणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में रविवार को जनपद न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिला जज ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर लोक अदालत का शुभारंभ किया। राष्ट्रीय लोक अदालत में 78,884 वादों का निस्तारण किया गया। वहीं, न्यायिक अधिकारियों ने 11,383 वादों का निस्तारण कर 19 लाख 83 हजार 840 रुपये अर्थदंड वसूल किया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव नितिन श्रीवास्तव ने बताया कि जिला जज ब्रजेंद्र मणि त्रिपाठी ने 13, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय रीता गुप्ता ने 53 व मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण की प्रभारी पीठासीन अधिकारी अपर जिला जज प्रथम पूजा सिंह ने आठ वादों का निस्तारण कर 51 लाख रुपये प्रतिकर निर्धारित किया।
प्रथम अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय हरेंद्र कुमार ओझा ने 16, द्वितीय अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय रीतू नागर ने चार, प्रथम अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश पूजा सिंह ने तीन, विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट नासिर अहमद ने चार, तृतीय अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश राजेश कुमार ने दो, विशेष न्यायाधीश ईसी एक्ट डॉ. अनामिका चौहान ने 64 वादों का निस्तारण कर दो लाख 47 हजार रुपये अर्थदंड वसूल किया।
विज्ञापन
पंचम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेश नारायन मणि त्रिपाठी ने दो, विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट मो. नियाज अहमद अंसारी ने दो व नवम अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश सर्वजीत कुमार सिंह ने तीन वादों का निस्तारण किया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अनुपम शौर्य ने 2,546 मामलों का निस्तारण कर 7,18,800 रुपये अर्थदंड वसूल किया।
विभिन्न विभागों की ओर से प्री लिटिगेशन के 67,501 वादों का निस्तारण कर 11 करोड़ तीन लाख 73 हजार 105 रुपये की समझौता राशि तय की गई। इस मौके पर अपर जिला जज-प्रथम पूजा सिंह समेत कई न्यायिक अधिकारी, बैंकों के प्रबंधक, अधिवक्ता व वादकारी मौजूद रहे।