{"_id":"6a76179480e157987909cac3","slug":"78189-lpg-consumers-have-not-completed-e-kyc-gonda-news-c-100-1-gon1001-163826-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: 78,189 एलपीजी उपभोक्ताओं ने नहीं कराया ई केवाईसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: 78,189 एलपीजी उपभोक्ताओं ने नहीं कराया ई केवाईसी
Fri, 07 Aug 2026 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 07 Aug 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। जिले के 78,189 एलपीजी उपभोक्ताओं ने अभी तक ई केवाईसी नहीं कराई है। उनके पास 15 अगस्त तक अवसर है। निर्धारित समय तक ई केवाईसी नहीं कराने पर घरेलू सिलिंडर व्यावसायिक दर पर मिलने की संभावना है, जिससे उपभोक्ताओं को मौजूदा कीमत की तुलना में दोगुनी राशि चुकानी पड़ सकती है। जिले में करीब पांच लाख घरेलू गैस कनेक्शन हैं।
बीपीसीएल के सेल्स ऑफिसर अंकित जोनवाल ने बताया कि तेल कंपनियों के निर्देश पर जिले की सभी गैस एजेंसियों में ई केवाईसी अभियान तेज कर दिया गया है। गैस वितरण के दौरान भी डिलीवरी कर्मियों के माध्यम से ई केवाईसी कराई जा रही है, ताकि कोई उपभोक्ता वंचित न रह जाए। ई केवाईसी की सुविधा घर बैठे भी उपलब्ध है। इंडेन, भारत गैस और एचपी गैस के उपभोक्ता संबंधित कंपनी के मोबाइल एप के माध्यम से फेस ऑथेंटिकेशन कर अपनी ई केवाईसी पूरी कर सकते हैं।
एजेंसी संचालक शिवम मिश्र ने बताया कि ई केवाईसी का उद्देश्य वास्तविक उपभोक्ताओं का सत्यापन कर घरेलू गैस सब्सिडी और वितरण व्यवस्था को अधिक पारदर्शी बनाना है। इसलिए सभी उपभोक्ता समय रहते ई केवाईसी अवश्य करा लें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की असुविधा या अतिरिक्त आर्थिक बोझ का सामना न करना पड़े। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी शिव प्रकाश ने उपभोक्ताओं से ई केवाईसी पूरा करने की अपील की है।