फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   723 vehicle owners will get 11 lakh fare

723 वाहन मालिकों को मिलेगा 1084500 रूपए चुनावी भाड़ा

Mon, 18 Oct 2021 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
723 vehicle owners will get 11 lakh fare
गोंडा। पंचायत चुनाव में अधिकारियों की ड्यूटी के लिए लगाए गए निजी वाहनों के मालिकों को बकाया भुगतान जल्द मिलने वाला है। पंचायत चुनाव में 723 प्राइवेट वाहन चुनावी ड्यूटी में लगाए गए थे।
विज्ञापन

इनके भुगतान के लिए प्रशासन ने धनराशि अवमुक्त कर दी है। संभागीय परिवहन विभाग ने मुख्य विकास अधिकारी को वाहन मालिकों को भुगतान दिलाने के लिए 723 वाहन मालिकों की सूची भेज दी है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने वाहन मालिकों से खाताधारक के नाम, पता, खाता संख्या व बैंक के आईएफएससी कोड की मांग की है। जिससे उनके खाते में सीधे बकाया रकम भेजी जा सके।
विज्ञापन

बता दें कि पंचायत चुनाव में जनपद के कामार्शियल वाहनों समेत निजी वाहनों को भी लिया गया था। इनमें तकरीबन डेढ़ हजार कामर्शियल वाहनों के साथ ही 723 निजी वाहन अधिकारियों के लिए चुनावी ड्यूटी में लगाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संभागीय परिवहन विभाग ने चुनाव ड्यूटी के दौरान डीजल-पेट्रोल के अलावा निजी वाहनों को प्रति वाहन की दर से 1500 रुपये भुगतान करने का चुनाव आयोग की गाइड लाइन थी। जिसके मुताबिक संभागीय परिवहन विभाग ने चुनाव ड्यूटी में लगाए गए निजी वाहनों के मालिकों को भाड़े का भुगतान करने के लिए 723 वाहन मालिकों की सूची तैयार की है।

723 वाहन मालिकों को 1500 रुपये की दर से 1084500 रुपये का भुगतान होना है। इसके लिए निजी वाहन मालिकों से उनके वाहन रजिस्ट्रेशन में दर्ज नाम के व्यक्ति का खाताधारक होना जरूरी माना गया है। खाताधारक के नाम पता के साथ ही उनका खाता संख्या व बैंक का आईएफएससी कोड मांगा गया है। जिसके बाद उन्हे 1500 रूपए की दर से भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed