फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   यूनिट हेड समेत तीन पर जालसाजी का केस

यूनिट हेड समेत तीन पर जालसाजी का केस

Wed, 13 Feb 2019 10:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Feb 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
यूनिट हेड समेत तीन पर जालसाजी का केस
चीनी मिल के यूनिट हेड समेत तीन पर जालसाजी का केस
विज्ञापन


गोंडा। चीनी मिल से प्रेसमेट उठाने का ठेका का विवाद अब तूल पकड़ रहा है। ठेकेदार ने कोतवाली नगर में मिल अधिकारियों पर दस लाख रुपये हड़पने व काम बंद करवाने के आरोप में मैजापुर चीनी मिल के यूनिट हेड समेत तीन अधिकारियों पर गबन, जालसाजी व धमकी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

कोतवाली नगर क्षेत्र के आजाद नगर मोहल्ले के रहने वाले प्रदीप कुमार सिंह ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि मैजापुर चीनी मिल से प्रेसमेट उठाने के लिए चीनी मिल के यूनिट हेड नीरज बंसल, डीजीएम संजय अग्रवाल व जीएम केन ने उनकी कंपनी पीके इंटरप्राइजेज के साथ पिछले वर्ष चार सितंबर को अनुबंध किया था।
विज्ञापन


अनुबंध के एवज में मिल के अधिकारियों ने प्रदीप से 18 लाख रुपये का चेक व 10 लाख रुपये नकद लिए थे। अनुबंध के बाद 16 नवंबर को जब वह प्रेसमेट की उठान के लिए मजदूर लेकर चीनी मिल पहुंचे तो तीनों अफसरों ने उन्हें काम करने से रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदीप ने जब इसका कारण पूछा तो अफसरों ने बताया कि यह काम दूसरे को दे दिया गया है। तुम्हें मिल में कोई दूसरा काम दे दिया जाएगा। प्रदीप ने जब इसका विरोध करते हुए अनुबंध के समय दिए अपने रुपये वापस मांगे तो अफसरों ने उन्हें टरका दिया।

प्रदीप का आरोप है यूनिट हेड समेत तीनों अफसरों ने न सिर्फ उसका रुपया देने से इंकार कर दिया बल्कि इसकी शिकायत करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी।

इस मामले मे प्रदीप ने मंगलवार को कोतवाली नगर में चीनी मिल के यूनिट हेड समेत तीनों अधिकारियों के खिलाफ गबन, जालसाजी व जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।


मैजापुर चीनी मिल के अधिकारियों के खिलाफ जिस मामले की रिपोर्ट नगर कोतवाली में दर्ज कराई गई है उसकी जांच पहले हो चुकी है। प्रदीप कुमार सिंह की ही शिकायत पर पुलिस अधीक्षक ने कटरा बाजार थाने से जांच कराई और जांच में यह बात सामने आई कि ठेका के लिए ठेकेदार को 28 लाख 35 हजार रुपए जमा करनी थी। ठेकेदार ने 18 लाख रुपये जमा किया। इसी के कारण ठेका निरस्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed