फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   बभनान में 1 घंटे 22 मिनट खड़ी रही अवध एक्सप्रेस

बभनान में 1 घंटे 22 मिनट खड़ी रही अवध एक्सप्रेस

Thu, 04 Oct 2018 11:34 PM IST
Updated Thu, 04 Oct 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
बभनान में 1 घंटे 22 मिनट खड़ी रही अवध एक्सप्रेस
बभनान (गोंडा)। गोरखपुर-गोंडा रेल प्रखंड पर स्थित बभनान रेलवे स्टेशन पर उस समय डाउन अवध एक्सप्रेस के यात्रियों ने हंगामा कर दिया, जब कंट्रोल के आदेश पर ट्रेन को एक घंटे 22 मिनट तक बभनान में खड़ा कर पीछे से आ रहीं ट्रेनों को गंतव्य के लिए रवाना किया जाने लगा।
विज्ञापन


गुरुवार को बांद्रा से चलकर गोरखपुर को जाने वाली डाउन 19037 अवध एक्सप्रेस बभनान में दोपहर बाद तीन बजकर चार मिनट पर पहुंची। जब इस ट्रेन को स्टेशन पर खड़ी कर पीछे से आ रहीं ट्रेनों को आगे निकाला जाने लगा तो यात्रियों का धैर्य टूट गया। इसके यात्री ट्रेन से उतरकर स्टेशन अधीक्षक के कक्ष में पहुंच गए और ट्रेन को खड़ी करने का कारण पूछने लगे।
विज्ञापन


स्टेशन अधीक्षक ने परिचालन कारणों के चलते ट्रेन खड़ी होने की बात बताई। यात्री यह कहकर हंगामा करने लगे कि आखिर इस ट्रेन को खड़ी कर अन्य ट्रेनों को आगे क्यों बढ़ाया जा रहा है। बाद में स्टेशन अधीक्षक के समझाने के बाद यात्री शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेन को तकरीबन एक घंटा 22 मिनट बाद गंतव्य के लिए रवाना किया गया। स्टेशन अधीक्षक राघवेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि परिचालनिक कारणों के चलते ट्रेन को एक घंटा 22 मिनट बभनान रेलवे स्टेशन पर रोकना पड़ा।


इस बीच जब चडीगढ-डिब्रूगढ, तिरूवंतपुरम-गोरखपुर, न्यूजलपाईगुडी एक्सप्रेस को जब आगे निकाली गई तो यात्री हंगामा करने लगे। उन्हें समझाकर शांत कराया गया। ट्रेन को चार बजकर 26 मिनट पर बभनान रेलवे स्टेशन से रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed