{"_id":"679a65eb62cb8918a209bf46","slug":"70-roadways-buses-stuck-in-mahakumbh-gonda-news-c-100-1-brp1002-131727-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: महाकुंभ में फंसी 70 रोडवेज बसें, अयोध्या रूट से प्रयागराज जाने पर लगाई गई रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: महाकुंभ में फंसी 70 रोडवेज बसें, अयोध्या रूट से प्रयागराज जाने पर लगाई गई रोक
Wed, 29 Jan 2025 11:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 29 Jan 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। महाकुंभ से वापसी की राह देख रहे तीर्थयात्रियों की मुश्किल बढ़ गईं हैं। जिले से भेजी गईं 70 रोडवेज बसें प्रयागराज में फंसी हुईं हैं। इधर भीड़ को देखते हुए अयोध्या रूट से होकर प्रयागराज जाने वाली बसों पर रोक लगा दी गई है।
रोडवेज ने महाकुंभ में जिले से 105 बसों को भेजा था। मंगलवार को यात्रियों की भीड़ के कारण बसें कम पड़ गईं थीं। इससे तीर्थयात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था। महाकुंभ में मंगलवार रात हुई भगदड़ के बाद सबसे ज्यादा असर रोडवेज बसों के संचालन पर पड़ा है। रोडवेज की 70 बसें प्रयागराज में फंसी हुईं हैं।
इस वजह से वापसी की राह देख रहे तीर्थयात्रियों को वाहनों का इंतजार करना पड़ रहा है। प्रयागराज गईं रीना सिंह ने मोबाइल पर वहां की जानकारी दी। बताया कि काफी भीड़ के कारण जाम जैसी स्थिति बनी हुई है। इस कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
इधर, गोंडा के रास्ते से अयोध्या होकर प्रयागराज जाने पर रोक लगा दी गई है। इससे रोडवेज की तीन बसों को लखनऊ के रास्ते प्रयागराज भेजा गया है। बसों के प्रयागराज में फंसे होने के कारण अन्य रूटों के यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दिन भर अन्य रूटों के यात्री बसों का इंतजार करते दिखे।