फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   66.7 percent voting in the final stage

अंतिम चरण में 66.7 फीसदी मतदान

Thu, 10 Dec 2015 11:29 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 10 Dec 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के अंतिम चरण में गुरुवार को शांतिपूर्ण मतदान कराने की व्यवस्था चुनावी हिंसा के दाग से बच नहीं सकी। जिला प्रशासन की ओर से किए गए तमाम तामझाम के बावजूद मतदान के दौरान मारपीट, फर्जी वोटिंग को लेकर बमबाजी व बूथ लूटकर बैलेट बॉक्स कुएं में फेंके गए। गुरुवार को तरबगंज तहसील क्षेत्र के सभी बूथों पर 66.7 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं, ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए कुल 4652 उम्मीदवारों की किस्मत मतपेटियों में बंद हो गईं।
विज्ञापन


विभिन्न मतदान केंद्रों पर सुबह से वोट डालने के लिए मतदाताओं की भीड़ जमा रही। कई बूथों पर युवाओं व युवतियों ने पहली बार मतदान कर खुशी जताई।

अंतिम चरण में तरबगंज ब्लॉक में 64 प्रतिशत, बेलसर ब्लॉक में 70 प्रतिशत, वजीरगंज ब्लॉक में 70 प्रतिशत व नवाबगंज विकास खंड में  63.3 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन


अंतिम चरण में सुबह काफी कोहरा होने के बावजूद मतदाताओं की बूथों पर सुबह से ही वोट डालने के लिए कतारें लगी रहीं।

वोटरों में महिलाओं व युवाओं ने भी मतदान करने के लिए खूब दम दिखाया। वोट डालने के लिए कई बूथों पर वोटरों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं।

हर किसी को अपने गांव की बेहतर सरकार बनाने की फिक्र थी। वहीं पिछले चुनाव में हुईं घटनाओं व कुछ दिन पहले अंतिम चरण वाले क्षेत्र में हुए चुनावी रंजिश को लेकर फायरिंग के बाद से जिला प्रशासन ने शांतिपूर्ण मतदान कराने का बड़ा तैयारी खाका खींचा था, लेकिन कई स्थान पर हुईं वारदातों से सिस्टम आखिरकार फेल साबित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed