{"_id":"26a42a98385021509a5e4662fd369360","slug":"66-16-percent-polling-in-the-third-phase-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तृतीय चरण में 66.16 फीसदी हुआ मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तृतीय चरण में 66.16 फीसदी हुआ मतदान
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव के तृतीय चरण में लोकतंत्र के महापर्व में सोमवार को वोटरों का मेला दिखाई पड़ा। अपने गांव की सरकार बनाने के लिए गांव-गांव बूथों पर वोटरों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। ग्राम पंचायत चुनाव में सोमवार को तीन ब्लॉकों में 66.16 फीसदी मतदान हुआ। इसी के साथ मतदान खत्म होने के बाद तृतीय चरण के 4,725 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतपेटियों में बंद हो गया।
पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में जिले के विकास खंड छपिया, बभनजोत व मनकापुर में ग्राम प्रधान पद के 224 व क्षेत्र पंचायत के 2742 पदों के लिए 696 बूथों पर वोट डाले गये।
तीन ब्लॉकों के 4.65 लाख 263 मतदाताओं ने 4,725 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला तय करने के लिए वोट डाले। सभी ब्लॉकों पर सोमवार को घना कोहरा होने के बावजूद मतदान करने के लिए मतदाताओं में उत्साह दिखा।
विज्ञापन
सुबह से ही वोटर बूथों पर पहुंचने लगे थे। मतदान केंद्रों पर महिलाओं व पुरुषों की वोट डालने के लिए लंबी-लंबी लाइन लगी रहीं।
तीसरे चरण में छिटपुट घटनाओं को छोड़कर आमतौर पर मतदान पूरी तरह से शांतिपूर्ण रहा। तीन ब्लॉक होने के बावजूद 66.16 प्रतिशत वोट पड़े, जो कई ब्लॉकों वाले क्षेत्र से वोटिंग अधिक है। हालांकि दोपहर दो बजे तक ही लगभग पूरे वोट पड़ गए।
द्वितीय चरण में चुनाव के दौरान हुई भारी हिंसा से सबक लेते हुए जिला प्रशासन ने तीसरे चरण के मतदान को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये थे।
एक दो घटनाओं को छोड़कर तीसरे चरण में कोई वारदात नहीं हुई। मतदान में सुरक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क रहा। डीएम अजय कुमार उपाध्याय व एसपी प्रदीप कुमार यादव भारी सुरक्षा बल के साथ भ्रमण कर स्थिति पर नजर रख रहे थे।