{"_id":"5bbb9185867a5528304c9c04","slug":"61539019141-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक वकील के धोखाधड़ी पर सदमे से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक वकील के धोखाधड़ी पर सदमे से महिला की मौत
Updated Mon, 08 Oct 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वकील ने की धोखाधड़ी, सदमे से महिला की मौत
गोंडा। एक अधिवक्ता की कपट से बैनामा करने आई महिला धोखे की शिकार हो गई। इस सदमे को महिला बर्दाश्त न कर सकी और उसकी दो दिन पहले मौत हो गई।
सोमवार को जब इस धोखाधड़ी की जानकारी तहसील के अन्य अधिवक्ताओं को हुई तो वे आग बबूला हो गए और पेशे को बदनाम करने वाले अधिवक्ता का तख्त तोड़ दिया और कुर्सियां पलट दी।
इतना ही नहीं उस अधिवक्ता के बोर्ड पर कालिख पोत दी। नाराज अधिवक्ताओं ने बार एसोसिएशन तहसील अध्यक्ष व मंत्री पर दबाव बनाकर बार काउंसिल को पत्र भेजवाया जिससे आरोपी अधिवक्ता का पंजीकरण निरस्त हो सके। महिला की मौत मामले में अधिवक्ता के खिलाफ करनैलगंज तहसील में तहरीर दी गई है।
कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के ग्राम कंचनापुर निवासी कौशल पुत्र भारत द्वारा कोतवाली में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि वह अपनी चचेरी सास जमुना देवी पत्नी स्वर्गीय अयोध्या प्रसाद निवासी ग्राम बुढ़वलिया थाना करनैलगंज की देखभाल व उनका इलाज करता रहा है।
विज्ञापन
उनके इलाज में करीब 5 लाख रुपये खर्च हुए। उसके एवज में उन्होंने अपना मकान एवं करीब सवा तीन बीघा जमीन उसे लिखने के लिए 4 अक्टूबर को करनैलगंज तहसील आई थी।
जहां एक वकील ने बैनामे के नाम पर उससे एक लाख 85 हजार रुपये भी लिये और अनपढ़ होने के नाते स्टांप में आधी भूमि अपने नाम कराने का स्टांप तैयार कर लिय। पहले दिन बैनामा नहीं हुआ और दूसरे दिन अपना नाम स्टांप पर डलवा कर आधी जमीन को जालसाजी व कूटरचना करते हुए अपने नाम दर्ज कराने के लिए स्टांप रजिस्ट्री दफ्तर में पेश किया।
जब इसकी जानकारी हुई तो वह वकील से अपना पैसा वापस मांगने लगा तो वकील ने उसे गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी। जब मामले की जानकारी उसकी चचेरी सास जमुना देवी को हुई तो सदमे से 5 अक्टूबर को उसकी मौत हो गई।
तहरीर में आरोपी वकील व उसके चाचा घनश्याम के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की गई है। वहीं उसके द्वारा बार काउंसिल के अध्यक्ष को भी प्रार्थना पत्र भेजा गया है। जिसमें उसके साथ न्याय की मांग की गई है।
सोमवार को इस घटना की जानकारी जब तहसील के वकीलों को हुई तो पेशे को बदनाम करने वाले वकील पर आग बबूला हो गए। अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में आरोपी अधिवक्ता के खिलाफ नारेबाजी करने लगे और उसके तख्त के पास जाकर उसका तख्ता पलट दिया और कुर्सियां पलट दी।
वकीलों ने आरोपी वकील के सभी फर्नीचर तहसील परिसर से बाहर फेंकवा दिया। तहसील में उसके नाम का लगा बोर्ड पर कालिख पुतवा दिया।
अधिवक्ता अवध नारायण सिंह, चंद्र प्रकाश तिवारी, सत्य नारायन सिंह, सुशील सिंह, त्रिलोकी नाथ तिवारी, राम सभा मिश्रा, तहसील बार एसोसिएशन अध्यक्ष वीके सिंह आदि का कहना है कि इस कार्य से करनैलगंज के वकीलों की छवि धूमिल हुई है और लोगों का विश्वास टूट गया है।
इसे तहसील बार एसोसिएशन गंभीरता से लेते हुए कानूनी कार्रवाई तय करेगा। बार काउंसिल के निर्देशानुसार उन्हें नोटिस जारी कर उनके विरुद्ध कार्रवाई भी कराई जाएगी।
एक अधिवक्ता द्वारा इस तरीके से किया गया कार्य बेहद निंदनीय है। वीके सिंह ने बताया कि मंगलवार को बार एसोसिएशन पदाधिकारियों की आपात कालीन बैठक बुलाई गई है।
इसमें कार्रवाई का निर्णय किया जाएगा। दूसरी ओर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली वेद प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जानकारी है और पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट मिलते ही आरोपी वकील के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।