फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   सीएचसी पर 23 लोग तैनात, काम करने वाला एक भी नहीं

सीएचसी पर 23 लोग तैनात, काम करने वाला एक भी नहीं

Fri, 07 Jul 2017 10:03 PM IST
Updated Fri, 07 Jul 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
सीएचसी पर 23 लोग तैनात, काम करने वाला एक भी नहीं
सीएचसी पर 23 लोग तैनात, काम करने वाला एक भी नहीं
विज्ञापन

सीएमओ का आदेश ठेंगे पर, खरगूपुर में अब तक नहीं शिफ्ट हुई सीएचसी
अमर उजाला ब्यूरो
खरगूपुर (गोंडा)। स्वास्थ्य विभाग में तैनात डाक्टर व अन्य स्टाफ के लिए सीएमओ का आदेश कोई मायने नहीं रखता। यह साबित किया है, खरगूपुर में सीएमओ के अधीन तैनात उस चिकित्सीय स्टाफ ने, जिनके लिए सीएमओ का ही आदेश कोई मायने नहीं रखता। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, इससे पहले भी पीएचसी रुपईडीह को नवनिर्मित खरगूपुर सीएचसी में शिफ्ट किए जाने को लेकर ऐसा पहले भी कई बार तत्कालीन अधीक्षक डा. सुरेश चन्द्रा के समय में हो चुका है। लेकिन स्वास्थ्य अधिकारी हैं कि वह इस मामले में आज तक कोई ठोस फैसला नहीं ले सके है।
नियम है कि शासन से आवंटित जिस जगह पर सीएचसी के नए भवन का निर्माण हो जाए, वहां सीएचसी के स्टाफ को तैनात करते हुए सीएचसी (सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र) में मिलने वाली सुविधाएं मरीजों को मुहैया कराई जाएं। लेकिन खरगूपुर में बीते दो साल से बनकर तैयार करोड़ों रुपए की सीएचसी से ऐसी कोई भी सुविधा यहां के मरीजों को नहीं मिल रही। यहां तक कि सीएचसी के बनने तक बतौर सीएचसी चल रही पीएचसी रुपईडीह के स्टाफ ने भी अभी तक खरगूपुर में बैठकर काम करने की शुरूआत नहीं की है। जबकि इसके लिए सीएमओ स्तर से यहां पीएचसी रुपईडीह के ज्यादातर स्टाफ को खरगूपुर की नई सीएचसी में तैनाती भी दी जा चुकी है। बावजूद इसके कोई भी चिकित्सीय स्टाफ यहां आने के लिए तैयार नहीं है। यही वजह है कि यहां से मरीजों सहित प्रसूता महिलाओं को मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं पंगु हो चली हैं।
विज्ञापन

इसे लेकर न तो स्वास्थ्य अधिकारी ही चेत रहे हैं, न ही यहां के इलाकाई जनप्रतिनिधि। सीएचसी खरगूपुर में सीएमओ ने डाक्टर से लेकर कुल 23 लोगों का स्टाफ यहां तैनात किया था। लेकिन जब शुक्रवार को यहां की हकीकत परखी गई तो मौके पर केवल चार लोग ही यहां ड्यूटी बजाते नजर आए। सीएचसी में बतौर अधीक्षक तैनात किए गए डा.जेपी शुक्ला अभी भी पूर्व के अधीक्षक डा.सुरेश चन्द्रा की ही तरह पीएचसी रुपईडीह में ही बैठकर अपनी सेवाएं दे रहे है। जिससे खरगूपुर सीएचसी की व्यवस्थाएं संभाले भी तो कौन। एक भी डाक्टर शुक्रवार को सीएचसी पर ड्यूटी करता नहीं मिला। जिससे यहां इलाज के लिए आए भोलेनाथ तिवारी, धीरू तिवारी, राजमणि विश्वकर्मा, विजय सोनकर, पादुमनाथ, बबलू, जरीना,, संगीता सहित तमाम लोगों को फार्मासिस्ट से दवा लेकर लौट जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो-8

इनसेट
खरगूपुर में बनी सीएचसी से ही अब से सारे काम होंगे। पहले वाले सीएमओ से उन्हें इसका आदेश अभी चार दिन पहले ही मिला है। फिलहाल के लिए डा.आशुतोष की ड्यूटी खरगूपुर में लगी है। जो अपना काम कर भी रहे हैं। शुक्रवार को पल्स पोलियो अभियान में चले जाने के कारण वह सीएचसी पर नहीं थे। अगले हफ्ते भर के भीतर खरगूपुर की सीएचसी अपनी पूरी क्षमता के साथ चलनी शुरू हो जाएगी।
-डा.जेपी शुक्ला, अधीक्षक, सीएचसी खरगूपूर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed