फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   55 investors will lay the foundation stone of future Gonda

Gonda News: 55 निवेशक रखेंगे भविष्य के गोंडा की आधारशिला

Sun, 18 Feb 2024 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 18 Feb 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
55 investors will lay the foundation stone of future Gonda
गोंडा। जिले में आगामी 19 फरवरी को भूमि पूजन समारोह के दौरान 55 इकाईयों को तैयार करने के लिए 154 करोड़ रुपये निवेश की आधारशिला रखी जाएगी।
विज्ञापन

जिसके बाद डेयरी, प्लाईवुड और होटल व रिजॉर्ट के बनाकर रोजगार के द्वार खोले जाएंगे। यह 10 करोड़ से कम लागत वाले प्रोजेक्ट में करीब 2500 से अधिक रोजगार के अवसर होंगे। जिला पंचायत सभागार में भव्य आयोजन की तैयारी है।
उपायुक्त (उद्योग) बाबूराम ने बताया कि जिला पंचायत सभागार में लघु सूक्ष्म और मध्यम विभाग के उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। जिले में भूमिपूजन समारोह के दौरान कुल 55 निवेशक शामिल होंगे।
विज्ञापन

जिससे कुल 153.67 करोड़ निवेश की आधारशिला रखी जाएगी। इससे प्रत्यक्ष तौर पर 2,501 रोजगार के अवसर होंगे।
भूमि पूजन समारोह के बाद तकनीकी शिक्षा, टूरिज्म, उद्यान विभाग, फ्लाईवुड, सीड प्रोसेसिंग, फूड, पल्स व माइज प्रोसेसिंग समेत अन्य इकाइयां स्थापित होंगी। वहीं लखनऊ में जिले के कुल 23 निवेशक 1,737 करोड़ रुपये निवेश की आधारशिला रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

1890 करोड़ हुआ जिले का कुल प्रस्तावित निवेश
भूमिपूजन समारोह से पहले तीन और परियोजना को हरी झंडी मिल गई है। अब 75 से बढ़कर कुल 78 परियोजनाएं में 1890.67 करोड़ रुपये निवेश का प्रस्ताव है। जोकि ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में शामिल होंगे। उद्योग मित्र संदीप द्विवेदी ने बताया कि अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास व जिला प्रशासन के सहयोग से निवेशकों की समस्याएं हल कराई गई है।
सभी विभागों ने निभाई अहम भूमिका
डीएम नेहा शर्मा के अनुसार, निवेशकों के प्रस्ताव को गंभीरता से लेते हुए, समन्वय स्थापित कर समस्याओं का समाधान कराया गया है। उद्योग एवं व्यापार मंडल की समय-समय पर समीक्षा की गई है। निवेश में सभी विभागों की महती भूमिका रही है।



निवेशक बोले- सकारात्मक माहौल का मिला फायदा

निवेशक कलंदरपुरतोर निवासी धर्मेंद्र मौर्य ने बताया कि एक करोड़ रुपये कामधेनु डेयरी में निवेश रोजगार देने का जरिया बनेंगे। डेयरी के लिए बाउंड्रीवाॅल समेत जरूरी काम पूरे किए गए। इसी गांव के नंदकिशोर मौर्य ने बताया कि 14 करोड़ रुपये निवेश कर रोजगार का जरिया बनेंगे। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित होने वाली ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि छेना के साथ ही रेवड़ी, मिश्री बनाकर अयोध्याधाम में पर्यटकों के लिए खास बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed