{"_id":"6a9710d7be2df567c80525dd","slug":"54-mm-of-rainfall-water-accumulated-in-the-streets-and-neighborhoods-gonda-news-c-100-1-slko1028-165353-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: 54 मिलीमीटर बारिश, गली-मोहल्लों में भर गया पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: 54 मिलीमीटर बारिश, गली-मोहल्लों में भर गया पानी
Tue, 01 Sep 2026 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 01 Sep 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
न्यू कैलाशपुरी कॉलोनी के रास्ते पर भरा पानी। - संवाद
गोंडा। लगातार हो रही बारिश के कारण नगर की कई गलियों और मोहल्लों में पानी भरा हुआ है। मंगलवार को हुई 54 मिलीमीटर बारिश ने आवास विकास काॅलोनी समेत अन्य स्थानों पर लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। रास्तों पर पानी भरने की वजह से स्कूली बच्चों को भी परेशानी हुई।
जिलेभर में पूरे दिन रुक-रुककर बारिश होती रही। दोपहर में बारिश के कारण छात्र-छात्राओं को घर जाने में देर लगी। स्कूल में ही बच्चे रुक गए और बारिश थमने का इंतजार करते रहे। बारिश के कारण आवास विकास कॉलोनी, पटेलनगर, जानकीनगर, न्यू कैलाशपुरी कॉलोनी समेत अन्य इलाकों में रास्तों पर पानी भर गया। जलभराव के कारण लोगों के व्यापार पर भी असर पड़ रहा है। बद्री, जितेश कुमार, शिवा सिंह का कहना है कि जलभराव के कारण ग्राहक दुकान पर नहीं आते। जलनिकासी की व्यवस्था बेहतर बनानी चाहिए।