{"_id":"57093ff24f1c1b8929c810d5","slug":"54-family-and-550-acres-crops-devastated-in-balrampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलरामपुर में 550 एकड़ फसल व 54 परिवार तबाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलरामपुर में 550 एकड़ फसल व 54 परिवार तबाह
अमर उजाला ब्यूरो/बलरामपुर
Updated Sat, 09 Apr 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर में पचपेड़वा थाना क्षेत्र के खादर में शनिवार को लगी आग में जल रही गेहूं की फसल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार को पूरा जिला आग के तांडव से जलता रहा। सुबह शुरू हुईं आग की घटनाएं देर शाम तक अलग-अलग स्थानों पर होती रहीं। आग में करीब 550 एकड़ फसल तथा 54 परिवार तबाह हो गए। सभी अग्निकांडों में करीब 30 लाख रुपये की क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है। प्रशासन क्षति के आंकलन तथा पीड़ितों को भी अहेतुक सहायता देने में जुट गया है।
शनिवार सुबह पचपेड़वा थानाक्षेत्र के खादर क्षेत्र स्थित मंगुरहवा गांव के बाहर गेहूं की फसल में आग लग गई। आग ने देखते ही देखते कटैयाभारी, श्रीनगर तथा बराही गांव के खेतों तक फैल गई। घटना में चारों गांवों के करीब 150 किसानों की 500 एकड़ फसल तबाह हो गई।
फायर सर्विस, पुलिस तथा क्षेत्रीय ग्रामीणों ने काफी देर तक कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। हरैया थाना क्षेत्र के भरपुर चेतिया गांव के किसानों की फसल बराहवा रेंज के जंगल में सुलग रही आग की भेंट चढ़ गई। जंगल के किनारे गांव के किसानों के करीब 22 एकड़ गन्ना, गेहूं तथा अरहर की फसल जलकर खाक हो गई।
विज्ञापन
ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग के लोग अवैध कटान का सुबूत मिटाने के लिए खुद जंगल में आग लगवा देते हैं जिसका खामियाजा आसपास के किसानों को भी भुगतना पड़ रहा है। ललिया थाना क्षेत्र के ललिया गांव में बिजली के तारों से निकली चिंगारी के चलते स्थानीय निवासी प्रकाश वर्मा तथा चन्दर की दो एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
पीड़ितों ने घटना के लिए पावर कारपोरेशन की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। उतरौला कोतवाली क्षेत्र के धुसवा गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग ने मोहम्मद नासिर, राम दुलारे, दिनेश तथा मनीराम का करीब दो एकड़ गेहूूं जला डाला।
उतरौला कोतवाली क्षेत्र के महदेईया बाजार के निकट ग्राम बनगवां की नई बस्ती में शनिवार की शाम जाकिर के घर लगी आग ने जमकर तबाही मचाई। घटना में जाकिर, अय्याज, इलियास, पीर मोहम्मद, नूर मोहम्मद, साकिरा, रोशनजहां, मुबारक अली व साकिर समेत करीब 24 परिवार तबाह हो गए।
फायर सर्विस तथा ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। उतरौला कोतवाली क्षेत्र के नरायनपुर में निरंजन के घर अज्ञात कारणों से लगी आग ने बेचन, छेदी व दशरथ के घरों भी जला डाला। इसी क्षेत्र के बांकभवानी गांव में भी गेेहूं के डंठल में आग लग गई थी। हालांकि लोगों ने आग से किसी तरह का नुकसान होने से पहले ही बचा लिया।
महराजगंज तराई थाना क्षेत्र के लालबोझी गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग ने रामदीन, देवीदीन, राम नेवास, जगन्नाथ, बंगाली, जयराम व सतीश समेत कुल 14 परिवारों को तबाह कर दिया। इसी थाना क्षेत्र के महदेईया गांव में भी शनिवार को अज्ञात कारणों से लगीन आग ने माता प्रसाद, राम फेरन, बदलू, राजू, सीताराम, कन्हई, नानबाबू, धनीराम व काली प्रसाद समेत कुल 12 परिवारों की घर-गृहस्थी जला डाली।
शनिवार को हुई आग की सभी घटनाओं में करीब 30 लाख रुपये की क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है। सभी क्षेत्रीय लेखपाल क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट तैयारे करने में जुट गए है। पीड़ित परिवारों के समक्ष रोटी, कपड़े व मकान का संकट खड़ा हो गया है।