फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   अनलोम-विलोम, प्राणायाम के साथ हुआ सूर्य नमस्कार

अनलोम-विलोम, प्राणायाम के साथ हुआ सूर्य नमस्कार

Fri, 22 Jun 2018 12:32 AM IST
Updated Fri, 22 Jun 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
अनलोम-विलोम, प्राणायाम के साथ हुआ सूर्य नमस्कार
अनुलोम-विलोम, प्राणायाम के साथ हुआ सूर्य नमस्कार
विज्ञापन

गोंडा। करें योग, रहें निरोग को लेकर चार साल पहले अंतराष्ट्रीय स्तर पर शुरू हुई योग की परम्परा को निभाने के लिए पूरा जिला एक पैर पर खड़ा हो गया। कमिश्नर हों या डीआईजी, डीएम हों या एसपी, सभी ने खुले आसमान के नीचे अनलोम-विलोम और प्राणायाम का अभ्यास किया जबकि योग दिवस को ही लेकर जिले के सभी 16 ब्लॉक मुख्यालयों पर भी योग की पाठशाला लगी। जिसमें तमाम स्वयंसेवी संस्थाओं, योग गुरुओं ने लोगोें को स्वस्थ जीवनशैली अपनाते हुए योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाए जाने की सीख दी।
नगर के बेंकटाचार क्लब परिसर में मंडलायुक्त देवीपाटन मंडल सुधेश कुमार ओझा, डीआईजी अनिल कुमार राय, डीएम कैप्टेन प्रभांशु श्रीवास्तव, पुलिस कप्तान लल्लन सिंह के साथ विधायक सदर प्रतीक भूषण सिंह, विधायक मेहनौन विनयश द्विवेदी व प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों तथा अन्य जनप्रतिनिधियों व संभ्रांतजनों ने योगाभ्यास किया। मंडल मुख्यालय पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर जिले के16 ब्लॉकोें में जगह-जगह योग की पाठशालाएं लगीं। जिनमें तहसील व ब्लॉक स्तरीय अधिकारियोें ने शिरकत करते हुए योगाभ्यास किया। इसके लिए उपजिलाधिकारियों व खंड विकास अधिकारियोें को संयोजक की भूमिका में रखा गया था। वहीं डीजीसी राजस्व केपी सिंह ने अधिकारियों को योग के विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया तथा लोगों को योग के महत्व व फायदों के बारे में बारीकी से जानकारी दी। इस दौरान वेंकटाचार क्लब में आयोजित कार्यक्रम में सीडीओ अशोक कुमार, अपर जिलाधिकारी रत्नाकर मिश्र, सीआरओ विनय प्रकाश श्रीवास्तव, सिटी मजिस्ट्रेट पीडी गुप्ता, सीओ सिटी ब्रम्ह सिंह, सीएमओ डॉ. संतोष श्रीवास्तव, उपश्रमायुक्त शमीम अख्तर अंसारी, बीएसए संतोष देव कुमार पाण्डेय, डीपीओ, आबकारी अधिकारी निरंकार नाथ पाण्डेय, एआरटीओ सर्वेश गौतम, उर्मिला पाण्डेय, रंगेश अग्रवाल, कुुुंवर विष्णु प्रताप सिंह, संजय सिंह, आरबी सिंह बघेल, डा.उमा सिंह, सोनी सिंह, शारदाकांत पाण्डेय, अधिवक्ताओं तथा अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ ही समाज के विभिन्न समुदाय से जुड़े लोगों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन


विकसित होगी पतंजलि की जन्मभूमि : डीएम
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर वेंकटाचार क्लब में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी कैप्टन प्रभांशु श्रीवास्तव ने पहले तो योग की प्रणेता महर्षि पतंजलि को श्रद्धासुमन अर्पित किए। बाद में कहा कि महर्षि पतंजलि की जन्मभूमि कोंडर का समुचित विकास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला योजना की बैठक में जिले के 12 धार्मिक व ऐतिहासिक महत्व के स्थलों को पर्यटन के रूप में विकसित करने की कार्ययोजना का अनुमोदन हुआ है। जिस पर जल्दी ही कार्य शुरू कराया जाएगा। पतंजलि न्यास के अध्यक्ष डॉ.स्वामी भगवताचार्य को जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि वे जल्द ही पतंजलि न्यास की एक समिति गठित कर वहां पर कराए जाने वाले कार्यों की सूची उनके समक्ष प्रस्तुत करें। जिससे अतिशीघ्र कार्य प्रारम्भ कराया जा सके। इस दौरान पतंजलि न्यास के अध्यक्ष, विधायक तरबगंज प्रतिनिधि मनोज पाण्डेय, धर्मवीर आर्य सहित अन्य समाजवसेवी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एलईडी देखकर किया योगाभ्यास
गोंडा। नगर के गांधीपार्क लॉन में गुरुवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर लोगों को एलईडी के जरिए योगाभ्यास कराया गया। नीलम महिला एवं बाल विकास समिति के साथ ही पतंजलि योग समिति के संयुक्त तत्वावधान मेें योग के आसानों को देखकर करने के लिए एलईडी लगाई गई। योग प्रशिक्षक विजयकुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह, विवेक मिश्र आदि ने यहां आए लोगों को योगाभ्यास कराया। बाद में इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी भी पहुंचे और उन्होंने योगाभ्यास में जुटे लोगों का हौसला बढ़ाया। उधर लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय, एनसीसी इकाई की ओर से महाविद्यालय परिसर में कंपनी कमांडर मेजर डॉ. केएन पाण्डेय के नेतृत्व में विश्व योग दिवस के मद्देनजर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। जिसमें योग के कई आसानों से लोगों को योगाभ्यास कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed