{"_id":"59986b424f1c1b2d418b4717","slug":"51503161154-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस अधीक्षक ने टटोली समाधान दिवस में निस्तारण की नब्जगगग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस अधीक्षक ने टटोली समाधान दिवस में निस्तारण की नब्जगगग
Updated Sat, 19 Aug 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाधान दिवस में आए 82 प्रकरण, 23 का निस्तारण
पुलिस अधीक्षक ने टटोली समाधान दिवस में निस्तारण की नब्ज
अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा। पुलिस अधीक्षक ने शनिवार को नगर कोतवाली में पहुंचकर आयोजित समाधान दिवस में जन शिकायतों के निस्तारण की नब्ज टटोली। उन्होंने दो टूक कहा कि जन शिकायतों को नजरंदाज करने वाले पुलिस अधिकारियों व कर्मियों की जवाबदेही तय की जाएगी। साथ ही यदि राजस्व विभाग से सहयोग नहीं मिल रहा है, इसकी भी रिपोर्ट दें लेकिन शिकायतें लंबित नहीं रहना चाहिए।
नगर कोतवाली में पहुंचकर पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार सिंह ने समाधान दिवस में जन शिकायतों के निस्तारण की हकीकत परखी। अपर पुलिस अधीक्षक हृदयेश कुमार व सिटी मजिस्ट्रेट पीडी गुप्ता की मौजूदगी में एसपी ने आधा दर्जन से अधिक फरियादियों से उनकी समस्याएं सुनीं। एसपी ने साफ कहा कि जन शिकायतों के निस्तारण में ढिलाई कदापि बर्दाश्त नहीं होगी, इसलिए सभी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें। शनिवार को जिले के सभी थानों में आयोजित समाधान में 82 प्रकरण आए जिनमें 23 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। नगर कोतवाली में पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार सिंह व सिटी मजिस्ट्रेट पीडी गुप्ता ने जन शिकायतें सुनीं। इस दौरान एसपी ने पुलिस अधिकारियों एवं दारागाओं को हिदायत दी कि जन शिकायतों को नजरंदाज करने वाले पुलिस अधिकारियों व कर्मियों की जवाबदेही तय की जाएगी। जिले के विभिन्न थानों में आयोजित समाधान दिवस में कुल 82 प्रकरणों के प्रार्थना पत्र प्राप्त आए जिनमें 23 प्रार्थना पत्रो का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष 59 प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के लिए पुलिस टीम व राजस्व टीम को मौके पर जाकर निस्तारण करने के लिए कहा गया है।