फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   बिजली चोरी में पकड़े गए नियाजी मोहल्ले के 7 लोग

बिजली चोरी में पकड़े गए नियाजी मोहल्ले के 7 लोग

Tue, 18 Jul 2017 09:31 PM IST
Updated Tue, 18 Jul 2017 09:31 PM IST
विज्ञापन
बिजली चोरी में पकड़े गए नियाजी मोहल्ले के 7 लोग
नियाजी मोहल्ले में पकड़े सात बिजली चोर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा। मंगलवार को उपखंड अधिकारी वीके सिंह की अगुवाई में खोरहंसा बिजलीघर की टीम ने नियाजी मोहल्ले में बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाया। जिसमें 7 लोग बिजली की अवैध तरीके से चोरी करते पकड़े गए तो वहीं 5 लोग कम लोड पर अधिक बिजली का उपयोग करते। वहीं छापेमारी के दौरान 35 बकाएदारों का बिजली कनेक्शन भी काटा गया। अवर अभियंता डीके प्रजापति ने बताया कि मंगलवार को खोरहंसा के नियाजी मोहल्ले में बिजली चोरी और बकाएदारी को लेकर डिस्कनेक्शन अभियान चलाया गया। जिसमें 7 लोगों को अवैध तरीके से बिजली की चोरी करते पकड़ा गया। जबकि मोहल्ले में 5 ऐसे भी लोग मिले, जो कम लोड पर अधिक बिजली का उपयोग कर रहे थे। इसके साथ ही हजारों रुपये की बकाएदारी में 35 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन भी काटे गए। अभियान की सारी डिटेल तैयार की जा रही है। जो लोग बिजली चोरी करते मिले हैं, उनके खिलाफ सम्बंधित थाने में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed