फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   अमर उजाला के भविष्य ज्योति कार्यक्रम में सम्मान पाकर चहके मेधावी

अमर उजाला के भविष्य ज्योति कार्यक्रम में सम्मान पाकर चहके मेधावी

Fri, 30 Jun 2017 02:19 AM IST
Updated Fri, 30 Jun 2017 02:19 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला के भविष्य ज्योति कार्यक्रम में सम्मान पाकर चहके मेधावी
भविष्य ज्योति कार्यक्रम में 70 मेधावी सम्मानित
विज्ञापन

अमर उजाला व श्रीराम स्वरूप मेमोरियल युनिवर्सिटी के आयोजन में आला अधिकारियों ने किया पुरस्कृत
अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा। अमर उजाला के भविष्य ज्योति कार्यक्रम में गुरुवार को बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक पाने वाले 70 मेधावियों का सम्मान किया गया। एससीपीएम कॉलेज में आयोजित कार्यकम में डीएम, एसपी, सीडीओ, सीएमओ, बीएसए, डीआईओएस व कॉलेज की एमडी ने मेधावियों को प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया।

अमर उजाला व श्रीराम स्वरूप मेमोरियल युनिवर्सिटी के संयुक्त तत्वावधान में बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक पाने वाले मेधावियों के उत्साहवर्धन के लिए भविष्य ज्योति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मेधावियों को सम्मानित करने के अलावा युनिवर्सिटी उन्हें कॅरिअर चुनाव के लिए टिप्स भी दे रही है। गुरुवार को लखनऊ रोड स्थित एससीपीएम कॉलेज आफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में अमर उजाला के भविष्य ज्योति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी जेबी सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। दीप प्रज्ज्वलन के बाद भविष्य ज्योति कार्यक्रम में रजिस्ट्रेशन कराने वाले 70 मेधावियों को जिलाधिकारी जेबी सिंह, मुख्य विकास अधिकारी दिव्या मित्तल, पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. उमेश सिंह यादव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार देव पांडेय, जिला विद्यालय निरीक्षक प्रतिनिधि सीबी सिंह व एससीपीएम कॉलेज की प्रबंध निदेशक अलका पांडेय ने मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जिले के वरिष्ठ अफसरों के हाथों से सम्मानित होकर मेधावी चहक उठे। छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाओं को एक मंच पर बुलाने के लिए अमर उजाला की सराहना की और धन्यवाद दिया। अफसरों ने मेधावियों को सफलता के लिए लक्ष्य ऊंचा रखने का संदेश दिया और उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक इरफान मुईन ने किया। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी आनंद प्रकाश सिंह, टामसन इंटर कॉलेज के प्रवक्ता गिरजाशंकर मिश्रा, एससीपीएम कॉलेज के निदेशक अजिताभ दूबे, प्रशासक धीरज दूबे, अनिल पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

फोटो-13-14-ग्रुप/रजिस्ट्रेशन काउंटर पर उमड़ी भीड़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed