फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   5100 ghee lamps will be lit in all the monasteries and temples tomorrow

Gonda News: सभी मठ-मंदिरों पर कल जलेंगे घी के 5100 दीये

Sun, 21 Jan 2024 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 21 Jan 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
5100 ghee lamps will be lit in all the monasteries and temples tomorrow
गोंडा। प्राण-प्रतिष्ठा समारोह को लेकर पूरे देश में खुशी का माहौल है। अयोध्या से सटे गोंडा जिले में भी राम नाम की धुन बजाकर लोग उत्साह मना रहे है।
विज्ञापन

जिले के सभी मठ-मंदिरों पर 22 जनवरी को देसी घी के 5100 दीये जलाए जाएंगे। शहर के संग ही गांवों में भी श्रीरामचरितमानस का पाठ और भंडारे का आयोजन किया जा रहा है।
खैरा भवानी मंदिर के महंत कैलाश नारायण गिरी ने बताया कि 22 जनवरी को सुबह से भजन-कीर्तन किया जाएगा। शाम काे हवन करके प्रसाद वितरण और देसी घी के 5100 दीप जलाएंगे।
विज्ञापन

दुख:हरण नाथ मंदिर के महंत रुद्र नारायण ने बताया कि शाम चार बजे से छह बजे तक सुंदरकांड पाठ किया जाएगा। पाठ खत्म होने के बाद देसी घी के 5100 दीप जलाकर महाआरती की जाएगी। भंडारा का आयोजन किया गया है। शाम आठ बजे से देवी जागरण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में हनुमानगढ़ी मंदिर, काली भवानी मंदिर समेत जिले भर में सभी मंदिरों में तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। गायत्रीपुरम के संदीप उपाध्याय व अमन ने बताया कि घर की साफ-सफाई कर ली गई है। अब 22 जनवरी का बेसब्री से इंतजार है। कल सुबह से ही भजन-कीर्तन करके खुशियां मनाएंगे।


लड्डू की बढ़ी डिमांड
शहर के 200 दुकानदारों समेत जिलेभर के लगभग चार हजार से अधिक मिठाई के कारोबारी प्रसाद तैयार करने में जुटे हुए हैं। सुभाष नगर मोहल्ले में ऋषि मिष्ठान भंडार के मालिक अरुण टंडन ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर डेढ़ क्विंटल लड्डू का ऑर्डर मिला है। गोलागंज स्थित संतोष स्वीट्स के मालिक उदित मोदनवाल ने बताया कि दो क्विंटल लड्डू का ऑर्डर मिला है, जिसे तैयार करने में कारीगर जुटे हैं। ताकि श्रद्धालुओं को निराश न होना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed