{"_id":"6a8b3374824a7404d50bbcd6","slug":"50-lakh-rupees-fraudulently-stolen-from-tata-motors-workshop-gonda-news-c-100-1-slko1028-164889-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: टाटा मोटर्स के वर्कशॉप से 50 लाख की जालसाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: टाटा मोटर्स के वर्कशॉप से 50 लाख की जालसाजी
Sun, 23 Aug 2026 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 23 Aug 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। टाटा मोटर्स के वर्कशॉप में रिकॉर्ड से छेड़छाड़ कर करीब 50 लाख रुपये की जालसाजी करने और कंपनी का महत्वपूर्ण डाटा व सामान लेकर भागने का मामला सामने आया है। कंपनी के अकाउंटेंट की तहरीर पर नगर कोतवाली पुलिस ने कैशियर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सिविल लाइंस निवासी सईक उमर ने बताया कि वह श्रीदेव व्हील्स प्राइवेट लिमिटेड (टाटा मोटर्स) वर्कशॉप में अकाउंटेंट हैं। 18 अगस्त की सुबह 10 बजे वह कार्यालय पहुंचे और अपने केबिन में लगे सर्वर को खोला। सर्वर में कंपनी का पूरा वित्तीय डाटा गायब मिला। इसके बाद उन्होंने कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी। गार्ड और अन्य कर्मचारियों से पूछताछ में पता चला कि कंपनी में कैशियर के पद पर कार्यरत विकास पटवा निवासी रानी बाजार बड़गांव कार्यालय के केबिन में आया था। आरोप है कि उसने कंपनी का पूरा डाटा पेनड्राइव में ट्रांसफर कर लिया। तहरीर के मुताबिक, विकास कंपनी की बैकअप हार्डडिस्क, अन्य सामान और जरूरी कागजात भी अपने साथ ले गया। आरोप है कि उसके द्वारा कंपनी के खाते में करीब 50 लाख रुपये की जालसाजी की गई है।
घटना के बाद कंपनी की ओर से विकास पटवा के मोबाइल फोन बंद हैं। नगर कोतवाली पुलिस ने विकास पटवा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि जांच की जा रही है।