{"_id":"5e1b57a78ebc3e87d87ec9ee","slug":"42-employees-housing-being-built-in-mankapur-with-4-57-crores-gonda-news-lko5027009168","type":"story","status":"publish","title_hn":"4.57 करोड़ से मनकापुर में बन रहे 42 कर्मचारी आवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
4.57 करोड़ से मनकापुर में बन रहे 42 कर्मचारी आवास
विज्ञापन
गोंडा। प्रदेश सरकार की ओर से तहसील मुख्यालय के कर्मचारियों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए शासन की ओर से कोशिश की जा रही है। इसी कड़ी में मनकापुर तहसील में कर्मचारियों के लिए आवास का निर्माण कराया जा रहा है। लगभग 4 करोड़ 57 लाख की लागत से बन रहे राजस्व योजना के तहत 42 आवासों का निर्माण किया जायेगा।
बता दें कि पूर्व सरकार में इस योजना का शुभारंभ हुआ था। शुरू में इसकी लागत 2 करोड़ 64 लाख रुपये निर्धारित थी। बाद में इसे पुनरीक्षित किया गया। इसके बाद नया बजट 4 करोड़ 57 लाख का निर्धारण किया गया। शासन की ओर से इस योजना के लिए पूरा बजट निर्गत कर दिया गया है। जिसमें से लगभग 3 करोड़ 92 लाख रुपये खर्च किये जा चुके हैं।
राजस्व विभाग की इस योजना पर 3 करोड़ 92 लाख खर्च के बाद आवासीय भवनों का निर्माण कार्य छत तक पूरा हो चुका है। इस पूरे काम के मार्च 2020 तक पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम के सहायक अभियंता रत्नेश श्रीवास्तव ने बताया कि जल्द ही काम पूरा कराकर हैंड ओवर किया जाएगा। बीच में कुछ दिनों तक बजट के अभाव में काम बाधित था। अब बजट निर्गत हो चुका है, निर्माण कार्य प्रगति पर जल्द ही पूरा करा कर हैंड ओवर किया जाएगा।