फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   42 crore water tank will be built in 21 villages

42 करोड़ से 21 गांवों में बनेगी पानी टँकी

Mon, 04 Oct 2021 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
42 crore water tank will be built in 21 villages
गोंडा। हलधरमऊ के 21 गांव पंचायतों में 42 करोड़ रुपये की लागत से पानी टंकी निर्माण के लिए हरी झंडी मिल चुकी है। पानी टंकी बनाने से 70 हजार की आबादी को शुद्ध पीने का पानी मिलेगा।
विज्ञापन

इन गांव के लोग काफी दिनों से पानी टँकी की मांग कर रहे थे। ब्लाक के इक्कीस ग्राम सभा के प्रधानों ने पानी टंकी के लिए जमीन चिन्हित करके प्रस्ताव खंड विकास अधिकारी कार्यालय भेज दिया है। शासन से टंकी निर्माण के लिए बजट भी आ गया है।
विज्ञापन

पानी टंकी गांव के सार्वजनिक स्थान पर बनाया जायेगा। पानी सप्लाई के लिए पाइप लाइन 4 फिट जमीन के अंदर डाली जाएगी। 21 गांव पंचायतों के 150 मजरों में पानी पहुंचाने के साथ हजारों घरों के सामने टंकी लगाई जाएगी। जिससे लोगों को दूषित पानी पीने से निजात मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेरूवा के प्रधान अर्जुन ओझा कहते हैं कि हमारी गांव पंचायत तालाब के किनारे होने से पानी बहुत दूषित है। अब लोगों को शुद्ध पानी पीने को मिलेगा। बालपुर हजारी की प्रधान आशा धर्मपाल सिंह कहती हैं कि बालपुर के लोग दूषित पानी पी कर बीमार हो रहे हैं।
टेढ़ी नदी के कारण नल का पानी खराब हो चुका है। टंकी बनने से पानी की समस्या दूर हो जायेगी। पतिसा प्रधान अवधेश कुमार शुक्ल कहते हैं सरयू नहर व कठेला तालाब के किनारे होने से पीने का पानी बहुत खराब था। अब टंकी बनाने से निजात मिल जायेगी।

हलधरमऊ के बालपुर हजारी, कोचा कासिमपुर, हड़ियागाड़ा, धोबहाराय, पतिसा, मीनापुर, बी बी सिंह, भोका, बांसगांव, सोनहरा, रेरूवा, असरना, कुंवरपुर अमरहा, खिदूरी, सीकरी, पिपरी रावत, सेल्हरी, पहाड़ापुर, बरांव, नगवाकला में जल्द ही पानी टँकी बनाने का काम शुरू हो जाएगा। जिससे 70 हजार आबादी के लोगों को शुद्ध पीने का पानी मिलने की उम्मीद जताई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed