{"_id":"59d9087a4f1c1bf4688b48e7","slug":"41507395706-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शासन ने गन्ना घटतौली रोकने का बनाया नया खाका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शासन ने गन्ना घटतौली रोकने का बनाया नया खाका
Updated Sat, 07 Oct 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंप्यूटराइज्ड कांटे रुकेगी गन्ना घटतौली
गोंडा। शासन ने नई गन्ना क्रय नीति के तहत गन्ना घटतौली रोकने के लिए नया खाका तैयार किया है। चीनी मिलों के गेट व उसके गन्ना क्रय केंद्रों पर गन्ना घटतौली को रोकने के लिए कई तरह के जांच की व्यवस्था की गई है। चीनी मिल के कंप्यूटराइज्ड कांटे के अलावा तौल लिपिकों की निगरानी बढ़ाई जाएगी।
जिले में हर पेराई सत्र में चीनी मिलों की ओर से मिल गेट से लेकर गन्ना क्रय केंद्रों पर गन्ना घटतौली के मामले सामने आते हैं। गन्ना किसानों को राहत पहुंचाने के लिए इस बार प्रदेश के गन्ना आयुक्त ने घटतौली पर सख्त रूख अपनाया है।
नये नियमों के तहत चीनी मिल गेट के तौल प्वाइंट व क्रय केंद्रों पर रहने वाली निरीक्षण पंजिका को नये प्रारूप पर छपाया जाएगा। सभी चीनी मिलों को गेट पर 10 टन क्षमता का मैनुअल कांटा भी रखना होगा ताकि कंप्यूटराइज्ड कांटे में गड़बड़ी होने की शिकायत पर उसे मैनुअल कांटे पर तौल कर परखा जा सके।
विज्ञापन
चीनी मिल के कंप्यूटराइज्ड कांटों में जिस साफ्टवेयर का प्रयोग किया गया है उसे उसकी सीडी गन्ना निरीक्षक व सहायक चीनी आयुक्त अपने पास रखेंगे ताकि गड़बड़ी की जांच में आसानी हो।
समय समय पर तौल सेंटरों का निरीक्षण कार्यक्रम तय होगा। तौल के तुरन्त बाद गन्ने का वजन उसका मूल्य आदि का ब्यौरा किसान के मोबाइल पर मैसेज किया जाएगा।
गोंडा। गन्ना आयुक्त ने इस बार तौल लिपिकों के लिए नई लक्ष्मण रेखा खींची है। इस बार पूर्व के दागी किसी भी तौल लिपिक को तौल करने का लाइसेंस नही दिया जाएगा। तौल लिपिक जिस इलाके का निवासी होगा उसे वहां के क्रय केंद्र पर तौल लिपिक की तैनाती की जाएगी।
पूरे पेराई सत्र में एक तौल लिपिक को दोबारा उस सेंटर पर तौल की जिम्मेदारी नही दी जाएगी। अशुद्ध कांटे या समायोजित कांटे पर तौल करने वाले तौल लिपिक के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
गोंडा। इस बार गन्ना घटतौली को रोकने के लिए किसानों को भी सजग किया जा रहा है। इसके लिए गन्ना समितियों की ओर से किसानों को मिलने वाली गन्ना सप्लाई पर्ची के पीछे %घटतौली दण्डनीय अपराध है’ का स्लोगन छापा जाएगा।
इससे गन्ना घटतौली को रोकने के प्रति किसानों में एक माहौल बनेगा। वह नियमों के तहत अपना गन्ना तौल कराते समय घटतौली को लेकर सजग रहेंगे। अनियमित्ता व धांधली होने पर वह केंद्र पर चस्पा किये गये अधिकारियों के सीयूजी मोबाइल नम्बर पर या आयुक्त कार्यालय के टोल फ्री नम्बर 18001213203 पर शिकायत दर्ज करा सकेंगे।
गन्ना किसानों के हित में प्रदेश के गन्ना आयुक्त की ओर से गन्ना घटतौली रोकने के लिए कई कड़े निर्देश दिये गये हैं। नयी गन्ना नीति व निर्देशों का पालन कड़ाई से कराया जाएगा। इसके लिए सम्बन्धित अधिकारियों व चीनी मिल के प्रबंधतंत्र को निर्देश भेजा जा चुका है। शिथिलता बरतने पर दोषियों के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
- अमर सिंह, उप गन्ना आयुक्त