फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   बिना आधार नौनिहालों को नहीं मिलेगा पोषाहार

बिना आधार नौनिहालों को नहीं मिलेगा पोषाहार

Sat, 22 Jul 2017 11:19 PM IST
Updated Sat, 22 Jul 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
बिना आधार नौनिहालों को नहीं मिलेगा पोषाहार

विज्ञापन
बिना आधार नौनिहालों को नहीं मिलेगा पोषाहार
आंगनबाड़ी केंद्रों से भूखे लौटेंगे 4.41 लाख नौनिहाल
उमानाथ तिवारी
गोंडा। आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत बच्चे का अगर आधार कार्ड नही बना है तो उसे केंद्र पर पोषाहार नहीं दिया जाएगा। आधार कार्ड न होने के कारण बाल विकास पुष्टाहार विभाग ने इन बच्चों को पोषाहार देने से इंकार कर दिया है। ऐसे में जिले के 4.41 लाख नौनिहाल इस बार पोषाहार नही पा सकेंगे और इन बच्चों को भूखे पेट ही आंगनबाड़ी केंद्रों से लौटना पड़ेगा।

3 वर्ष से 6 वर्ष तक के आयु वर्ग के बच्चों को पूर्व प्राथमिक शिक्षा देने के लिए जिले भर में 3095 आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन किया जा रहा है। इन केंद्रों पर पंजीकृत 5.44 लाख नौनिहालों को शिक्षा के साथ ही उन्हें कुपोषण से मुक्त कर स्वस्थ रखने के लिए पोषाहार वितरण की योजना संचालित है। इस योजना के तहत केंद्र पर आने वाले सभी बच्चों को प्रतिदिन 50 ग्राम पंजीरी का वितरण किए जाने का प्रावधान है। शासन ने आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत सभी बच्चों का आधार कार्ड बनवाकर उसे विभाग को उपलब्ध कराये जाने के लिए निर्देशित किया था। इस निर्देश के बावजूद पूरे जिले में महज 1.03 लाख बच्चों के आधार कार्ड ही बन सके हैं। बाकी के 4.41 लाख बच्चे जिम्मेदार अफसरों की लापरवाही से आधार कार्ड से वंचित रह गए। अब इन अफसरों की गलती का खामियाजा आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत नौनिहालों को भुगतना पड़ेगा। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग ने सिर्फ आधार कार्ड वाले नौनिहालों को ही पंजीरी देने का फैसला किया है। इस फैसले के मुताबिक अब सिर्फ आधार कार्ड का पंजीकरण कराने वाले नौनिहाल ही पंजीरी पा सकेंगे। ऐसे में 1.03 लाख आधार वाले नौनिहाल ही इस योजना से लाभान्वित होंगे। जबकि 4.41 लाख नौनिहालों को पोषाहार नही दिया जायेगा। पोषाहार न मिलने से इन बच्चों को अब भूखे पेट ही आंगनबाड़ी केंद्रों से लौटना होगा। आधार कार्ड के मुताबिक ही इस बार जिले को पोषाहार का आवंटन किया गया है।
विज्ञापन

इनसेट
हॉट कुक्ड योजना भी ठप
आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत बच्चे को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराये जाने के लिए हाटकुक्ड योजना भी संचालित है। इसके लिए प्रतिदिन का मीनू भी शासन ने तय कर रखा है लेकिन यह योजना बजट के अभाव में ठप है। पिछले सत्र में यह योजना पूरे साल में सिर्फ 28 दिन ही चल सकी थी और इस सत्र में अब तक इसमें बजट का आवंटन नही हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
इस माह में सिर्फ उन्हीं बच्चों को पोषाहार आवंटित किया गया है जिनका आधार कार्ड केंद्र पर फीड हो गया है। ऐसे में सिफऱ आधार कार्ड वाले नौनिहाल ही पोषाहार पा सकेंगे। जिन बच्चें का आधार कार्ड नही बना है उन्हे आधार बनवाने के लिए निर्देशित किया गया है।
धमेंद्र कुमार गौतम, जिला कार्यक्रम अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed