फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   4,000 teachers from unaided schools will also receive cashless medical treatment

Gonda News: वित्तविहीन स्कूलों के चार हजार शिक्षकों को भी मिलेगा कैशलेस इलाज

Sun, 16 Aug 2026 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 16 Aug 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
4,000 teachers from unaided schools will also receive cashless medical treatment
गोंडा। जिले के 599 वित्तविहीन विद्यालयों में कार्यरत करीब चार हजार शिक्षकों और उनके आश्रितों को भी अब मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का लाभ मिलेगा। शासन ने योजना का दायरा बढ़ाते हुए वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षकों को इसमें शामिल करने का आदेश जारी किया है। इसके तहत पात्र शिक्षकों और उनके आश्रितों को प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

बीएसए अमित कुमार सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश पर जिले के सभी वित्तविहीन विद्यालयों का सत्यापित ब्योरा एक सप्ताह के भीतर निदेशालय भेजा जाएगा। इसके लिए संबंधित विद्यालयों से निर्धारित प्रारूप पर जानकारी मांगी गई है। योजना का लाभ लेने के लिए शिक्षकों को निर्धारित पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराना होगा। साथ ही अपने आश्रितों का विवरण भी आधार कार्ड के अनुसार दर्ज करना होगा। आवेदन का सत्यापन और अनुमोदन संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य करेंगे। शिक्षक की नियुक्ति नियमानुसार होने और निरंतर कार्यरत रहने की पुष्टि के बाद आवेदन खंड शिक्षा अधिकारी के पास अंतिम सत्यापन और अनुमोदन के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन

बीएसए ने बताया कि विद्यालयों से बीईओ का नाम, विद्यालय का नाम, यू-डायस कोड, प्रधानाचार्य का नाम, मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी सहित अन्य आवश्यक विवरण निर्धारित प्रोफार्मा पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद पात्र शिक्षकों और उनके आश्रितों को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed