{"_id":"688d00cf6e7e636fb20e393f","slug":"400-meter-long-queue-for-fertilizer-gonda-news-c-100-1-gon1001-141763-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: खाद के लिए लगी 400 मीटर लंबी कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: खाद के लिए लगी 400 मीटर लंबी कतार
Fri, 01 Aug 2025 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 01 Aug 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
साधन सहकारी समिति धानेपुर में खाद के लिए लगी किसानों की लंबी कतार। -संवाद
धानेपुर (गोंडा)। साधन सहकारी समिति (बी-पैक्स) धानेपुर में खाद आने की सूचना मिलते ही शुक्रवार को किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। पुलिस व कृषि विभाग के कर्मचारी किसानों की लाइन लगवाते रहे। सत्यापन के लिए किसानों के आधार कार्ड व खतौनी की फोटोकॉपी जमा कराई गई। इसी बीच किसी व्यक्ति ने हंगामा काटते हुए जमा की गई फोटोकॉपी बाहर फेंक दी। इसके बाद अपनी-अपनी कॉपी ढूंढ़ने में किसानों का पसीना छूट गया।
शुक्रवार को सुबह 10 बजे तक समिति पर करीब 400 मीटर लंबी कतार लग गई। विकासखंड कार्यालय के सरयू सभागार में सत्यापन के लिए स्टॉल लगाया गया था। किसानों के खतौनी व आधार कार्ड की फोटोकॉपी जमा करने के बाद अंगूठा लगाया जा रहा था। इसी बीच भीड़ में किसी व्यक्ति ने सभी किसानों की फोटोकॉपी बाहर फेंक दी। इससे किसानों को अपनी फोटोकॉपी ढूंढ़नी पड़ी। जिन्हें नहीं मिल पाई, उन्हें दोबारा फोटोकॉपी कराने के लिए दौड़भाग करनी पड़ी। सत्यापन के बाद किसान समिति पर खाद लेने के लिए कतार में खड़े हो गए।
एडीसीओ संतोष खरे व एडीओ कोऑपरेटिव सुधीर सिंह ने सभी किसानों को खाद देने का आश्वासन देते हुए शांति बनाए रखने की अपील की। बनकटी काशीपुरवा से खाद लेने आई महिला किसान सुशीला, रेखा व विमला ने बताया कि उनके नजदीक दुल्हापुर समिति पर खाद नहीं बंटने से 10 किलोमीटर दूर चलकर धानेपुर आना पड़ता है। चार दिन से समितियों के चक्कर काटने के बावजूद खाद नहीं मिल पा रही है। समिति के सचिव रामभवन ने बताया कि शाम छह बजे तक 700 बोरी यूरिया का वितरण किया जा चुका है। देर रात तक सभी किसानों को खाद वितरित की जाएगी।
विज्ञापन
एडीओ कोऑपरेटिव सुधीर सिंह ने बताया कि निगरानी में खाद का वितरण कराया जा रहा है। फोटोकॉपी बाहर फेंकने की शरारत करने वाले बाहरी व्यक्ति की पहचान की जाएगी। पुलिस को सूचना दी गई है।