फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   40 villages have uninterrupted power supply

40 गांवों को निर्बाध होगी विद्युत आपूर्ति

Sun, 16 Aug 2015 11:38 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 16 Aug 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
पावर कॉर्पोरेशन के एमडी के साथ सूबे के माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री ने रविवार को 10 साल से बेजान पड़े बिजली घर का लोकार्पण किया। इस बिजलीघर से गोंडा-इटियाथोक रोड पर पड़ने वाले 40 से ज्यादा गांवों को आपूर्ति की जाएगी। इससे न तो यहां के लोगों को बार-बार होने वाली बिजली की ट्रिपिंग से जूझना पड़ेगा और न ही लो-वोल्टेज की समस्या से।
विज्ञापन


बिजलीघर के लोकार्पण कार्यक्रम में सूबे के माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह ने पावर कॉर्पोरेशन के एमडी एपी मिश्र, मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी मो. शमीम अहमद संग बिजलीघर में लगी ओसीबी (आयल सर्किट ब्रेकर) का बटन दबाकर इसका शुभारंभ किया।
विज्ञापन


राज्यमंत्री ने कहा कि इस बिजलीघर से इटियाथोक रोड पर स्थित 40 गांवों को बिजली की आपूर्ति की जाएगी। यही नहीं अभी तक इन गांव के लोगों को जिस फीडर से बिजली मिलती है, उनका कनेक्शन पुराने फीडरों से कटवाकर उन्हें इस बिजलीघर से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पावर कॉर्पोरेशन/विद्युत उत्पादन निगम के प्रबंध निदेशक एपी मिश्र ने बताया कि प्रदेश सरकार ने अक्तूबर 2016 तक ग्रामीण क्षेत्रों को 14 से 16 घंटे और शहरी क्षेत्रों को 22 से 24 घंटे बिजली दिए जाने का वायदा किया है। जिस पर लगातार पूरा पावर कॉर्पोरेशन महकमा काम कर रहा है और उनकी मेहनत अक्तूबर 2016 में रंग लाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed