फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   39 people were quarantined

39 लोगों को किया गया क्वारंटीन

Sun, 05 Apr 2020 09:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
39 people were quarantined
करनैलगंज (गोंडा)। करनैलगंज में सड़क निर्माण में लगे बिहार के 24 मजदूरों व मस्कट से लौटे 15 लोगों को प्रशासन ने नगर के विवेकानंद विद्यालय एवं मस्कट के लोगों को उनके घरों में ही क्वारंटीन में रखा है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुरेश चंद्रा ने बताया कि कोरोना वायरस की दहशत से चलते लॉकडाउन किये जाने के कारण बिहार से आए मजदूर अपने घरों को नहीं जा सके थे। यह मजदूर अलग-अलग मार्ग निर्माण कार्य में लगे हुए थे।
विज्ञापन

उन्हें करनैलगंज लाकर विवेकानंद विद्यालय में क्वारंटीन में रखा गया है। इसके अलावा ग्राम तराहटा के मजरा उदियापुर से एक कोरोन संदिग्ध का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था, जो निगेटिव पाया गया है। 24 मजदूरों के साथ मस्कट से आए 9 मजदूर एवं मुंबई, दिल्ली से आए 6 लोगों को भी क्वारंटीन में भेजा गया है। उन्होंने बताया कि कुल 39 लोगों को कोरेंटिन कराया गया है। जिसमें 15 लोगों को उनके घरों में ही रखा गया है।
विज्ञापन

विवेकानंद विद्यालय में मौजूद नायब तहसीलदार विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि क्वारंटीन किये गए मजदूरों के भोजन आदि की पूरी व्यवस्था की गई है। एसडीएम ज्ञान चंद्र गुप्ता ने बताया कि जहां से भी बाहर से आने वाले लोगों के बीमार होने या मुंबई, दिल्ली से आने वाले लोगों की सूचना मिलती है, उन्हें क्वारंटीन कराने की पूरी व्यवस्था की गई है। तथा सभी लोगों के भोजन, पानी व देखरेख के लिए पुलिसकर्मी व राजस्व कर्मी के साथ स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed