फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   38 manure shops raided, five notice

38 खाद की दुकानों पर छापा, पांच को नोटिस

Wed, 25 Nov 2020 09:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 09:47 PM IST
विज्ञापन
38 manure shops raided, five notice
करनैलगंज (गोंडा)। उर्वरक व बीज की दुकानों पर ताबड़तोड़ छापे से दुकानदारों में दहशत फैल गई। बुधवार को कृषि विभाग की टीमों द्वारा 38 दुकानों पर छापेमारी कर 49 नमूना संग्रहित किया और 5 दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी की गई।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी डॉ. नितिन बंसल द्वारा टीम बनाकर जिले के समस्त उर्वरक व बीज विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों व गोदामों पर छापा मारने की गई। जिसमें कुल 49 नमूने संग्रहित किए गए और 38 दुकानों पर छापा मारने की कार्रवाई की गई। जिलाधिकारी डॉ. नितिन बंसल द्वारा बीज निरीक्षकों की टीम बनाई गई। जिसमें उप कृषि निदेशक डॉ. मुकुल तिवारी को तरबगंज एवं मनकापुर तहसील में निरीक्षक नियुक्त किया गया और जिला कृषि अधिकारी जेपी यादव को सदर एवं करनैलगंज में निरीक्षक नियुक्त करते हुए बीज विक्रेताओं की दुकानों पर छापा मारा।
विज्ञापन

डॉक्टर मुकुल तिवारी उप कृषि निदेशक द्वारा 12 दुकानों पर निरीक्षण किया गया व 9 नमूने गर्हित किए गए तथा जिला कृषि अधिकारी जेपी यादव द्वारा सदर एवं करनैलगंज तहसील के 26 दुकानों का निरीक्षण करते हुए 40 नमूना लिया गया। तिवारी बीज भंडार बालपुर, गौतम बीज भंडार करनैलगंज, त्रिपाठी बीज भंडार चोरी चौराहा, गंगा बीज भंडार पहाडापुर एवं राधेश्याम बीज भंडार आर्य नगर रुपईडीह के अभिलेख अपूर्ण होने के कारण, कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। संग्रहीत नमूने को विश्लेषण के लिए उसको प्रयोगशाला को भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed