{"_id":"690cdfdfa50f279baf0b13ef","slug":"3708-consumers-started-producing-electricity-from-solar-plants-gonda-news-c-100-1-gon1003-146655-2025-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: 3,708 उपभोक्ताओं ने सोलर प्लांट से शुरू किया बिजली का उत्पादन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: 3,708 उपभोक्ताओं ने सोलर प्लांट से शुरू किया बिजली का उत्पादन
Thu, 06 Nov 2025 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 06 Nov 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। देवीपाटन मंडल के जिलों में पीएम सूर्य घर योजना में ऑन ग्रिड सोलर पावर प्लांट के जरिये 3,708 उपभोक्ताओं ने बिजली उत्पादन का काम शुरू कर दिया। योजना से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के लिए प्रत्येक बीडीओ व ईओ को जिम्मेदारी सौंपी गई है। किलोवाट के हिसाब से अनुदान की व्यवस्था की गई है।
यूपी नेडा के वरिष्ठ परियोजना अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि पीएम सूर्य घर योजना में ऑन ग्रिड सोलर प्लांट की स्थापना की जा रही है। एक किलोवाट सोलर प्लांट लगाने पर करीब 65 हजार की लागत आती है। केंद्र व राज्य सरकार के स्तर से संबंधित को 45 हजार रुपये अनुदान दिया जा रहा है।
इसी तरह से दो किलोवाट प्लांट पर 1.30 लाख रुपये की लागत आएगी। इसमें 90 हजार रुपये अनुदान की व्यवस्था है। तीन किलोवाट या उससे अधिक के प्लांट पर 60 हजार रुपये प्रति किलोवाट या 1.08 लाख रुपये अनुदान दिया गया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि ऑन ग्रिड सोलर पावर प्लांट से बिजली उत्पादन के बाद जहां बिजली ग्रिड में जाती है। वहीं, उपभोक्ताओं को उत्पादन के हिसाब से ही विद्युत बिल में छूट मिल रही है। कुल मिलाकर देवीपाटन जोन में 3,708 लाख उपभोक्ता ऑन ग्रिड सोलर प्लांट के जरिये बिजली का उत्पादन करने लगे हैं।
हर महीने ऑन ग्रिड सोलर प्लांट के जरिए बिजली का उत्पादन कर रहे हैं। हालांकि प्रगति ठीक न होने के कारण डीएम प्रियंका निरंजन के स्तर से बीडीओ और ईओ को जिम्मेदारी सौंपी गई है। अधिकारियों ने बताया कि अपेक्षित प्रगति के लिए बीडीओ को 50-50 और नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों को 100-100 लोगों को योजना का लाभ देने के लिए लक्ष्य निर्धारित किया है।
बहराइच के सबसे अधिक उपभोक्ताओं ने लिया लाभ
गोंडा-1,090
बहराइच-1,665
बलरामपुर-548
श्रावस्ती-405
(आंकड़ा स्रोत यूपी नेडा कार्यालय)