फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   3.35 lakh stolen from Dhaba owner's house in Gonda

Gonda News: ढाबा मालिक के घर से 3.35 लाख की चोरी

Mon, 05 Jun 2023 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 05 Jun 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
3.35 lakh stolen from Dhaba owner's house in Gonda
गोंडा। बनघुसरा गांव में रविवार देर रात आंगन का जाल काटकर घर में घुसे चोरों ने 1.35 लाख रुपये नकदी व दो लाख के गहने पार कर दिए। मामले में कोतवाली देहात में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र के मंगुरा बाजार निवासी राकेश तिवारी ने बताया कि कोतवाली देहात क्षेत्र में गोंडा-बेलसर मार्ग पर बनघुसरा गांव में मकान बनवाकर वह परिवार के साथ रहते हैं। राकेश के मुताबिक वह तिवारी बाजार में ढाबा चलाते हैं। रविवार देर रात वह ढाबा से घर पहुंचे तो पता चला कि उनके पिता जगदंबा प्रसाद तिवारी की तबीयत खराब है। इस पर घर में ताला लगाकर वह पत्नी और बच्चों के साथ पिता को देेखने मंगुुरा बाजार चले गए। इसी बीच देर रात आंगन का जाल काटकर घर में घुसे चोर कमरे में आलमारी में रखी 1.33 लाख रुपये की नकदी, सोने-चांदी के करीब तीन लाख रुपये के गहने, कपड़े आदि चुराकर भाग गए।
विज्ञापन

सोमवार सुबह जब राकेश घर पहुंचे तो कमरों के दरवाजे का ताला टूटा मिला। आंगन का जाल कटा था। चोरी की सूचना पर कोतवाली देहात पुलिस मौके पर पहुंची। डॉग स्क्वायड भी बुलाया गया। कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक महेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed