{"_id":"65efdea2a27ff5dbdc03b348","slug":"325-lakh-women-will-get-free-gas-cylinder-on-holi-gonda-news-c-100-1-gon1001-114180-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: सवा तीन लाख महिलाओं को होली पर मिलेगा मुफ्त गैस सिलिंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: सवा तीन लाख महिलाओं को होली पर मिलेगा मुफ्त गैस सिलिंडर
Tue, 12 Mar 2024 10:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 12 Mar 2024 10:18 AM IST
विज्ञापन
गोंडा। रंगो के पर्व होली पर जिले की सवा तीन लाख महिलाओं को मुफ्त रसोई गैस सिलिंडर का तोहफा मिलेगा। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के दूसरे चरण में इन लाभार्थी महिलाओं के खाते में सब्सिडी के तौर पर राशि लौटा दी जाएगी। एजेंसियों की ओर से मुफ्त सिलिंडर वितरण किया जा रहा है।
जिले में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 3.25 लाख महिलाओं को घरेलू गैस का कनेक्शन दिया गया है। इन्हें तीन कंपनी की 72 गैस एजेंसियों के माध्यम से आपूर्ति की जाती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को दो गैस सिलिंडर देने की घोषणा की गई थी। जिसके तहत होली पर इन सभी महिलाओं को एक-एक मुफ्त गैस सिलिंडर की सुविधा मिलेगी। लाभार्थी पिंकी देवी ने बताया कि त्योहार में किचन का बजट बढ़ जाता है, ऐसे में मुफ्त सिलिंडर मिलने से राहत मिलेगी।
ई-केवाईसी होने पर ही मिलेगा लाभ
मुफ्त सिलेंडर का लाभ लेने के लिए योजना के लाभार्थियों को अपना आधार कार्ड गैस कनेक्शन से लिंक करवाना होगा। इसके बाद ही उपभोक्ताओं के खाते में राशि बतौर सब्सिडी पहुंचेगी। आधार लिंक करने के लिए गैस एजेंसियों पर बॉयोमीट्रिक प्रमाणीकरण की सुविधा उपलब्ध है। इसमें एक फिंगरप्रिंट, आईरिस स्कैन, ऐंटिना स्कैन आदि माध्यम से सत्यापन किया जाएगा।
विज्ञापन
एक नजर में
गैस एजेंसी -72
उपभोक्ता- 3.25 लाख
भारत पेट्रोलियम: 47 गैस एजेंसी
इंडेन- 17 गैस एजेंसी
हिंदुस्तान पेट्रोलियम- 8 गैस एजेंसी
31 मार्च तक ले सकेंगी लाभ
मुफ्त गैस सिलिंडर का लाभ लेने के लिए 31 मार्च तक रिफिल कराना अनिवार्य है। उज्ज्वला योजना के लाभार्थी निर्धारित मूल्य चुकाकर सिलिंडर लेंगी। इसके बाद उनके पंजीकृत खाते में सब्सिडी के तौर पर राशि वापस हो जाएगी। इसके लिए गैस कनेक्शन से आधार कार्ड लिंक होना अनिवार्य है। - कृष्ण गोपाल पांडेय, जिला पूर्ति अधिकारी