फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   32 trains operating from NE railway from March 1

एनई रेलवे से 32 जोड़ी ट्रेनों का संचालन एक मार्च से

Fri, 26 Feb 2021 10:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
32 trains operating from NE railway from March 1
गोंडा से बहराइच रूट पर इलेक्ट्रीफिकेशन के बाद संचालन के लिए गोंडा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर ? - फोटो : GONDA
गोंडा। कोविड के चलते ठप रेल परिवहन को एक मार्च से गति मिलेगी। रेल मंत्रालय ने सभी पैसेंजर व डेमू व मेमू ट्रेनों के संचालन की अनुमति दे दी है। एक मार्च से अनारक्षित सीटों वाली ट्रेनों के संचालन से आम लोगों को सुविधा तो मिल जाएगी लेकिन यात्रियों को जेब ढीली करनी पड़ेगी।
विज्ञापन

पैसेंजर ट्रेनों की यात्रा के लिए भी एक्सप्रेस के बराबर टिकट का भुगतान करना होगा। ऐसा कोविड के कारण किया जा रहा है। हालांकि अभी रेलवे विभाग ने इसका नोटिफिकेशन नहीं किया है। लेकिन यह तय है यात्रियों को एक्सप्रेस ट्रेन के बराबर यात्री ट्रेनों के सफर पर किराया खर्च करना होगा।
विज्ञापन

पैसेंजर, और डेमू- मेमू ट्रेन से यात्रा करने का अनुमति मिल गई है, लेकिन ये ट्रेनें अनारक्षित एक्सप्रेस व मेल के रूप में चलेंगी। सुविधाएं, स्टॉपेज व डिब्बे आदि सब कुछ पैसेंजर ट्रेन का रहेगा। लेकिन यात्रियों को ट्रेन से सफर करने के लिए उन्हें दुगना किराया देना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक मार्च से चलने जा रही इन ट्रेनों में गोंडा से सीतापुर, गोंडा से गोरखपुर, गोंडा से वाया बढ़नी से गोरखपुर के बीच अनारक्षित एक्सप्रेस ट्रेनें चलाई जाएंगी। गोंडा से बहराइच के बीच डेमू ट्रेन चलाने की तथा टिकटों की बिक्री की तैयारी रेल प्रशासन ने शुरू कर दिया है।
बता दें पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन की तरफ से सवारी गाड़ी चलाने के लिए रेलवे बोर्ड के पास प्रपोजल भेजा गया था। जिस पर रेलवे बोर्ड ने 32 जोड़ी सवारी गाड़ियों को चलाने की अनुमति दे दी है। इसमें 23 पैसेंजर, 8 डेमू और एक मेमू ट्रेनें शामिल हैं। इन ट्रेनों को चलाने के लिए तथा टिकट बिक्री को लेकर रेल प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
अधिकारियों के अनुसार आरक्षित टिकटों की बिक्री स्टेशन पर स्थित बुकिंग टिकट घर से देने की तैयारी की जा रही है। यहाँ से ही 11 माह पूर्व अनारक्षित टिकट यात्रियों को मिलते थे। रेलवे के मुताबिक मेल व एक्सप्रेस का न्यूनतम किराया 50 रुपए निर्धारित किया गया है।
किराये को लेकर यात्रियों में काफी कंफ्यूजन रहेगा। गोंडा से गोरखपुर तक पैसेंजर ट्रेन का किराया पहले 45 रुपए था और एक्सप्रेस का 90 रुपए। यानि अब एक मार्च से इन ट्रेनों में भी करीब 90 रुपए का टिकट लेना होगा।
इस बाबत लखनऊ मंडल के जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि सवारी गाड़ी चलने की अनुमति मिल गई है। उन्होंने कहा कि अभी महाप्रबंधक गोरखपुर के मुख्यालय से आधिकारिक तौर पर अधिसूचना जारी होने का इंतजार किया जा रहा है। तभी इसके आगे कुछ बताया जा सकता है। संचालन का समय भी अभी तय नहीं किया गया है।

गोंडा से लखनऊ के बीच दो जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों का संचालन पहले होता रहा। एक सुबह तथा एक शाम को ट्रेन यहां से चलाई जाती थी। लेकिन एक मार्च से संचालन की अनुमति मिलने में गोंडा-लखनऊ के बीच पैसेंजर ट्रेन संचालन की अनुमति नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed