{"_id":"5bc37ab2bdec2269b84629db","slug":"31539537586-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार बोलेरों ने बालिका को रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार बोलेरों ने बालिका को रौंदा, मौत
Updated Sun, 14 Oct 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
तेज रफ्तार जीप ने बालिका को रौंदा, मौत
गोंडा।
क्षेत्र के चंदापुर बाजार में रविवार दोपहर एक तेज रफ्तार जीप ने आठ वर्षीया बालिका को रौंद डाला। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने चालक को वाहन समेत पकड़ लिया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में बालिका के पिता ने थाना वजीरगंज में चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बहराइच जनपद के विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के राजापुर ग्रांट गांव के मजरे गोसाईपुरवा के रहने वाले रामपाल गोस्वामी ने बताया कि वह परिवार के साथ रविवार को अयोध्या मुंडन कराने गए थे।
वहां से वापस लौटते समय उन्हें चंदापुर तक की सवारी ही मिली। वह सभी दूसरी सवारी के इंतजार में सड़क के किनारे खड़े थे। इसी बीच नवाबगंज की तरफ से आ रही तेज रफ्तार जीप ने उसकी पुत्री अंशिका(8) को रौंद डाला। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद पुलिस ने चालक को जीप समेत पकड़ लिया और थाने ले आई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रामपाल गोस्वामी ने थाना वजीरगंज में जीप चालक मकसूद निवासी संझवल प्रेम नगर थाना कोतवाली देहात जनपद बलरामपुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष मनोज कुुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।