फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की हड़ताल से वजन दिवस फ्लाप

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की हड़ताल से वजन दिवस फ्लाप

Tue, 24 Oct 2017 11:02 PM IST
Updated Tue, 24 Oct 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की हड़ताल से वजन दिवस फ्लाप
पंतनगर आंगनबाडी केंद्र से बैरंग लौटे डीएम
विज्ञापन


गोंडा। मंगलवार को नौनिहालों का कुपोषण से मुक्त करने के लिए वजन दिवस का आयोजन किया गया लेकिन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के दो दिन से हड़ताल पर रहने के कारण नौनिहालों का वजन नहीं हो सका।

नौनिहाल आंगनबाड़ी केंद्रों पर पहुंचे तो लेकिन कार्यकर्ताओं के कार्य बहिष्कार से उन्हे केंद्रों से बैरंग वापस लौटना पड़ा। वहीं पंतनगर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर जिलाधिकारी वजन दिवस का शुभारंभ करने नहीं जा सके। इस हड़ताल से वजन दिवस का कार्यक्रम पूरी तरह से फ्लाप हो गया।
विज्ञापन


मानदेय बढ़ोत्तरी व राज्य कर्मचारी के दर्जे की मांग को लेकर महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के बैनर तले पिछले दो दिनों से हड़ताल पर हैं और जिला पंचायत के टिन शेड में धरना दे रही हैं। इनकी हड़ताल के कारण अधिकतर आंगनबाड़ी केंद्र पूरी तरह से बंद चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन के निर्देश पर मंगलवार को आंगनबाड़ी केंद्रों पर वजन दिवस का आयोजन किया था। इसका उद्देश्य इन केंद्रो पर पंजीकृत बच्चों के स्वास्थ्य का पता लगाना था। वजन दिवस के शुभारंभ के लिए पंतनगर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर तैयारी की गई थी।

जिलाधिकारी को इस कार्यक्रम का शुभारंभ करना था लेकिन कार्यकर्ताओं की हड़ताल ने इस कार्यक्रम पर पानी फेर दिया। कार्यकर्ताओं ने सुबह ही इस केंद्र पर पहुंचकर बैनर व पोस्टर उतार लिए और वहां से चली गई।

कार्यकत्रियों के इस कार्य बहिष्कार से केंद्र पर मौजूद बच्चे भी वापस लौट गए। ऐसे में जिलाधिकारी वजन दिवस का शुभारंभ नहीं कर सके। जिला पंचायत के टिन शेड में धरने का नेतृत्व कर रहीं महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की प्रदेश महामंत्री नीलम पांडेय ने धरने को सफल बताते हुए वजन दिवस को पूरी तरह से फ्लाप बताया। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार उनकी मांगों पर विचार नहीं करती तो किसी भी सरकारी योजना में कार्यकर्ताओं सहयोग नही करेंगी।

हड़ताल पर बैठी कार्यकर्ताओं का रोका मानदेय

वजन दिवस का बहिष्कार किए जाने से नाराज जिलाधिकारी जेबी सिंह ने हड़ताल पर बैठी कार्यकर्ताओं का मानदेय तत्काल प्रभाव से रोक दिया है। डीएम ने नो वर्क नो पे के सिद्धांत पर मानदेय रोकते हुए हड़ताल खत्म करने की चेतावनी दी है।

डीएम ने बताया कि आंगनबाड़ी संघों के धरना प्रदर्शन पर शासन द्वारा तात्कालिक प्रभाव से रोक लगाते हुए जनपद स्तर पर अपने दायित्वों का निर्वहन न करने वाली कार्यकर्ताओं का मानदेय भुगतान न करने का निर्णय लिया गया है।


डीएम ने शासन की विशेष प्राथमिकताओं वाली योजनाओं को दृृष्टिगत रखते हुए 21 अक्टूबर से प्रस्तावित कलम बन्द हड़ताल को तत्काल स्थगित करने की चेतावनी दी है। अन्यथा की दशा में हड़ताल में भाग लेने वाली सभी आंगनबाड़ी कर्मियों का मानदेय बाधित करते हुए नियमानुसार कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed