{"_id":"694c27171aad21768b058b82","slug":"31-youth-got-jobs-in-gujarat-and-noida-gonda-news-c-100-1-gon1003-149317-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: गुजरात व नोएडा में 31 युवाओं को मिली नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: गुजरात व नोएडा में 31 युवाओं को मिली नौकरी
Wed, 24 Dec 2025 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 24 Dec 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
साक्षात्कार लेते कंपनी के अधिकारी।
पसका। परसपुर के सुसुंडा स्थित करनैलगंज राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में बुधवार को रोजगार मेला लगा। इस दौरान 31 अभ्यर्थियों का नोएडा व गुजरात की कंपनी में चयन हुआ। आधे से अधिक अभ्यर्थी कंपनी प्रतिनिधियों के बेसिक सवालों के जवाब नहीं दे सके।
बुधवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में नोएडा की क्वेस कार्प लिमिटेड और गुजरात की एसकेएचवाई टेक प्राइवेट लिमिटेड की ओर से प्रतिनिधियों ने भाग लिया। 100 पदों के लिए अभ्यर्थियों ने रोजगार मेले में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसमें कई महिला अभ्यर्थी भी पहुंचीं। उन्होंने नोएडा व गुजरात जाने से इन्कार कर दिया। एक युवती नोएडा की कंपनी में नौकरी के लिए राजी हुई ।
प्रधानाचार्य प्रभुनाथ मिश्र ने बताया कि गुजरात की कंपनी की ओर से 23 हजार और नोएडा की कंपनी की ओर से 18 हजार रुपये मासिक सैलरी देना का दावा किया है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने लाइन व असेंबली ऑपरेटर पद के लिए चयन किया। शुरुआती के एक वर्ष तक प्रशिक्षण के बाद उन्हें स्थायी तौर पर नौकरी देना का भरोसा दिया गया। उन्होंने बताया कि युवतियों ने लखनऊ में नौकरी की मांग की है। ऐसे में बायोडाटा सुरक्षित किया गया है। कंपनी के प्रतिनिधियों से संपर्क कर रोजगार दिलाने के लिए जरूरी प्रयास किए जाएंगे। इस दौरान कर्मवीर सिंह, रामचंद्र, मनीष, हनुमान आदि रहे।
विज्ञापन
फरवरी में फिर लगेगा रोजगार मेला
प्रधानाचार्य प्रभुनाथ मिश्र ने बताया कि जो अभ्यर्थी इस मेले में सफल नहीं हो सके हैं। उनके लिए फरवरी में एक बार फिर रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। ऐसे में अभ्यर्थी और तैयारी के साथ प्रयास कर सकेंगे। किसी को निराश होने की जरूरत नहीं है। आईटीआई व सेवायोजन विभाग की ओर से लगातार रोजगार मेले के आयोजन किए जा रहे हैं।